चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। मानव शरीर मेटाबॉलिज्म या उपापचय नामक प्रक्रिया से भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करता है। इसलिए, तेज मेटाबोलिज्म वाले लोग भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में सक्षम होते हैं। वजन घटाने में भी इसका अहम रोल होता है। मेटाबॉलिज्म तेज रखने के लिए तनाव मुक्त रहना जरूरी है। जब तनाव शरीर व मस्तिष्क को प्रभावित करता है तो यह गंभीर बीमारियों की ओर ले जाता है। डॉ मालिनी दहिया, क्लिनिकल डाइटिशियन कहती हैं कि कॉर्टिसोल हॉर्मोन का उच्च स्तर तनाव का कारण बनता है, जो अनिद्रा, अपच और थकान का कारण बनता है।डॉ. दहिया बताती हैं, ब में, जड़ी-बूटियां जो तनाव प्रबंधन में प्रभावी हैं, उनमें ब्राह्मी, तुलसी, पिपरमिंट, अश्वगंधा, कैमोमाइल और लैमनग्रास आदि प्रमुख हैं। ब्राह्मी के एंटीऑक्सिडेंट गुण प्रतिरक्षा बढ़ाते हैं और तनाव से राहत देते हैं। इसका सेवन चिंता, मिर्गी, अल्सर और एनीमिया जैसी स्थितियों में भी किया जा सकता है। अश्वगंधा न केवल मन को शांत करती है बल्कि मांसपेशियों की शारीरिक थकान को भी दूर करती है।तुलसी, एक पवित्र जड़ी बूटी है जो तनाव पैदा करने वाले हार्मोन कोर्टिसोल को नियंत्रित करती है और मस्तिष्क को पोषण देती है, इसके अलावा प्रतिरक्षा में सुधार करके जीवन को तनाव मुक्त भी रखती है। इसी तरह, कैमोमाइल नींद की समस्या में मदद करता है और बुखार, अपच एवं मांसपेशियों की ऐंठन में फायदेमंद है। एक और जड़ी बूटी है पुदीना, जो एक प्राकृतिक रूप से मांसपेशियों में आराम पहुंचाता है। लेमनग्रास एक दर्द निवारक है और चिंता और अपच में उपयोगी है।
पुक्का ने चंडीगढ़ से पटना के लिए सीधी उड़ान की मांग की
चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।चंडीगढ़ परिधि के आसपास के कॉलेजों मे पढऩे वाले बिहार और झारखंड के छात्रों की सुविधा के लिए, पंजाब अनएडेड कॉलेजिस एसोसिएशन (पुक्का) ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पटना और रांची के लिए सीधी उड़ान शुरु करने का आग्रह किया।पुक्का के अध्यक्ष व आर्यन्स ग्रुप आफ क ालेजिस चंडीगढ़ के चेयरमैन डॉ अंशु कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ और पंजाब क्षेत्र अपने शांतिपूर्व वातावरण के कारण देश का शिक्षा केंद्र बन रहा है। बिहार और झारखंड के विभिन्न हिस्सों से 10,000-15,000 छात्र चंडीगढ़ के विभिन्न कॉलेजों या इसकी परिधि में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।कटारिया ने आगे कहा कि भारत सरकार के सिविल उड्डयन मंत्रालय को चंडीगढ़ क्षेत्र में अध्ययन करने वाले हजारों छात्रों की रुचि को ध्यान में रखते हुए, चंडीगढ़ से पटना व रांची के लिए (उड़े देश का आम नागरीक) योजना के तहत सीधी उड़ान शुरू करनी चाहिए, जो केवल छात्रों को ही नही बल्कि व्यवसाय, सामाजिक, राजनीतिक, पर्यटन वस्तुओं आदि के विस्तार में मदद करेंगे।पुक्का के वरिष्ठ प्रधान श्री अमित शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार के छात्रों ने दक्षिणी राज्यों में जाना बंद कर दिया है, क्योंकि मुंबई, पुणे आदि शहरों में कुछ स्थानीय समूहों द्वारा बिहार के छात्रों का विरोध किया जा रहा था, इसलिए छात्र चंडीगढ़ मे सबसे सुरक्षित महसूस करते हैं।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020


















