चंडीगढ,सुनीता शास्त्री। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेत्री डॉली अहलूवालिया की अगली फिल्म हिंदी में होगी, जिसका नाम है दूरदर्शन। आर्या फिल्म्स की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जबकि यह मूवी सिनेमा घरों में 28 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।इसमें मजेदार वन-लाइनर्स की झड़ी लगी है। लोग बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर वायरल होने के बाद इंटरनेट पर इसको लेकर अनेक मीम्स और चुटकुले चल पड़े। फिल्म के निर्माता संदीप आर्या कहते हैं, इसकी कहानी एक दादी जी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1989 में कोमा में चली गयीं और तब से बिस्तर पर ही थीं। साल 2019 में, उन्हें अचानक होश आ जाता है। दादी की यादें दूरदर्शन वाले दिनों में ही अटकी हुई हैं, जबकि बदले हुए समय में, मोबाइल फोन, डिजिटल मनोरंजन और सोशल मीडिया का जमाना आ गया। बस यहीं से शुरू होता है परिवार में अफरातफरी का माहौल, जब हर कोई घर में 90 के दौर वाला पुराना वातावरण बनाने में जुट जाता है। यहीं से शुरू होते हैं हंसी के ठहाके और हास्य की स्थितियां। हम सबके जीवन से जुड़ी यह फिल्म दर्शकों को ‘खोसला का घोंसला और बधाई हो जैसी फिल्मों की याद दिला देगी। इसमें दादी का किरदार डॉली अहलूवालिया ने निभाया है। अन्य कलाकारों में शामिल हैं- माही गिल, मनु ऋषि चड्ढा, राजेश शर्मा, सुप्रिया शुक्ला, सुमित गुलाटी, आदित्य कुमार, महक मनवानी, शर्दूल राणा तथा अर्चिता शर्मा। दूरदर्शन के निर्माता हैं सदीप आर्या और रितु आर्या तथा इसका निर्देशन गगन पुरी न किया है ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020


















