
मानसा| ऐसे समय में जब दुनिया भर में कोरोना के कहर से त्राहि त्राहि मची हुई है, तलवंडी साबो पावर लिमिटेड पूरी तरह से इस विपदा से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इस भीषण संकट की घड़ी में टीएसपीएल लगातार अपने आसपास के गांवों में सेनेटाइजर का छिड़काव कर रहा है अाैर साथ ही साथ जरूरतमंद लोगों को निरंतर राशन मुहैया करवा रहा है। तलवंडी साबो पावर लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। विकास शर्मा सीईओ अाैर डब्ल्यूटीडी का कहना हैं कि वेदांता हमेशा समाज के जरूरतमंदों के लिए आगे आया है अाैर इस कठिन दौर में हम हर प्रकार से देश का साथ देने के लिए प्रतिबंध हैं।


















