Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए -मेयर रविकांत शर्मा

0
415

30 जनवरी 2021चंडीगढ़- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 74वां शहीदी दिवस “प्रायश्चित एवं संकल्प दिवस” के रूप में आज गांधी स्मारक भवन, सैक्टर-16 में मनाया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर रविकांत शर्मा मुख्य अतिथि थें, विशिष्ट अतिथि वी.वी. नटराजन, फील्ड महाप्रबंधक सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया, मुख्यवक्ता डा. एम.एल.शर्मा पूर्व चेयरमैन गांधी स्टडीज, पंजाब विश्वविद्यालय था अध्यक्षता संस्था सचिव आनन्द कुमार शरण ने की।
”गांधी जी ने स्वच्छता को अपनाने के लिए कहा था। वह संदेश आज भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए” यह बात आज यहां मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए रविकांत शर्मा, मेयर चंडीगढ़ नगर निगम ने कहा। आनन्द कुमार शरण सचिव गांधी स्मारक निधि ने कहा कि हमें गांधी जी के आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने गांधी स्मारक निधि की जनसेवा की प्रवृतियों के बारे में विस्तार से बताया। गांधी जी जब दांडी यात्रा पर निकले थे तो उनके साथ 78 व्यक्ति थे और दांडी पहुंचते हुए उनका काफिला 8 किमी लम्बा हो गया था। मुख्यवक्ता डा. मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि गांधी जी बहुत ही साधारण व्यक्ति थे जब पहली बार वे मंच पर बोले तो उनका शरीर कांप रहा था तथा उनसे तीन चार शब्द ही बोले गए। धीरे-धीरे उन्होंने काॅन्फीडेंस बढ़ाया तथा आगे चलकर एक अच्छे वक्ता के रूप में उभरे।
डा.देवराज त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि गांधी जी ने साम्प्रदायिक दंगांे को रोकने के लिए छह दिन का अनशन किया था। उस अनशन से दंगे तो रूक गए लेकिन अपनी मृत्यु को नहीं रोक सके। इस अवसर पर डा. सरिता मेहता, डा.नसीब सिंह मन्हास, डायरेक्टर दूरदर्शन, वी.वी.नटराजन, ने भी अपने विचार रखे।
समारोह से पूर्व प्रातः एक घण्टा सफाई अभियान, चर्खा कताई एवं 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल पंचकूला के बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजनों से सबका मन मोह लिया।
बापू की शहादत को याद करते हुए सभी लोगों ने उनके आदर्शों को पूरा करने, लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करने एवं महात्मा गांधी के दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
धन्यवाद वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन कवि एवं समाज सेवक डा. अनीश गर्ग ने किया । इस अवसर पर 8 व्यक्तियों (श्री सतपाल शर्मा, चेयर मैन, जे.के.एम.वेल्फेयर फाउंडेशन चंडीगढ, ममता बहल, समाज सेविका डा. सरिता मेहता, समाज सेविका डा. अनीश गर्ग, समाज सेवक श्री विकास लूथरा, पशुप्रेमी, श्री आनन्द कुमार शरण, समाज सेवक, श्री राजेश राय, डिप्टी कमिश्नर आॅफ कस्टम, इन्सपैक्टर राम रतन शर्मा एस. एच. ओ. सैक्टर 17, चंडीगढ़) को ह्यूमैनिटी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। समारोह में डा. डोगरा, एडवोकेट अरूण जौहर, डा.विनोद शर्मा, हरेन्द्र सिन्हा, अशोक नादिर, बालकृष्ण गुप्ता, कंचन भल्ला, अशोक बेरी, सुमन बेरी,कंचन त्यागी, पापिया चक्रवर्ती,गुरप्रीत, आनन्द राव, अमित, भूपेन्द्र शर्मा, योग गुरू नरेश , रमन शर्मा,डाॅ. रवि शर्मा, रजत मल्होत्रा, एम. के. वीरमानी, वजीर चंद गोयल, खादी कार्यकर्ता, अजय श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।