
जीरकपुर | जीरकपुर नगर परिषद शहर के सभी 31 वार्डों में सफाई अभियान चलाकर काम कर रही है। यहां ढकोली की कई कॉलोनियों में सफाई की। पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के उपचेयरमैन मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने जीरकपुर एमसी के संबंधित अधिकारियों को रोजाना इस काम को करने के लिए कहा है। लोगों की शिकायत पर यह काम किया जा रहा है। नगर परिषद जीरकपुर ने मंगलवार से शहर में सफाई अभियान की शुरुआत हरमिलाप नगर से की थी। नगर परिषद के तमाम अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में शहर की सफाई के लिए शेड्यूल बनाया गया था। बन्नी ने इस बारे में कहा कि इस अभियान का मकसद शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों को कोरोना के प्रति अवेयर करना भी है।


















