आज ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रभुनाथ शाही और महासचिव शिव मूरत यादव के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता ,चंडीगढ़ प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वा हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी से मिलकर कांट्रेक्चुअल और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया महासचिव श्री शिव मूरत यादव ने ज्ञापन सौंपा और जिसमे कांट्रेक्चुअल /गेस्ट फेकल्टी कर्मचारियों को रेगुलर करने की और आउट सोर्स कर्मचारियों के लिय सुरक्षित पॉलिसी बनाने तथा समान काम समान वेतन की मांग की गई साथ ही म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से निकाले गए चार सफाई कर्मचारियों की बहाली की भी मांग की गई, जिस को टंडन जी ने बड़े ध्यान से सुनकर आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उमा देवी जजमेंट के अनुसार कर्मचारियों को नियमित कराने के लिए भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी से बात करके चंडीगढ़ में कॉन्ट्रक्ट/गेस्ट फैकल्टी /सेंक्शन पोस्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिय पॉलिसी बनवाएंगे और केंद्र की गाइड लाइन्स के अनुसार सामान कार्य सामान बेतन को लागू करवाया जायेगा, साथ ही नए वेतनमान जो चंडीगढ़ में लागू हुआ है पर कॉन्ट्रक्ट कर्मचारियों पर अभी तक लागू नही हुआ जिसके कारण प्रशासन ने जुलाई 2021 से उनका महँगाई भत्ता रोक रखा है इसके के लिए भी प्रशासन से जल्द से जल्द कदम उठाने के लिए बात की गई। आज इस मौके पर ऑल कॉन्ट्रक्ट कर्मचारी संघ के अलग-अलग विभागों के सभी पदाधिकारी गण और उनके सदस्य एकजुट दिखे और एक स्वर में अपने मांग को उठाया। संघ के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट प्रभू नाथ सही जी ने कहा की जिस तरह भारत सरकार ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सर्विस रूल लागू किये है वैसे उमा देवी जजमेंट के आधार पर कॉन्ट्रक्ट कर्मचारियों के जल्द पॉलिसी बनाई जाय ,कर्मचारी संघ के महासचिव शिव मूरत यादव ने बताया की आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द समान काम समान वेतन की भारत सरकार की गाइडलाइन्स को जल्द चंडीगड़ में लागू किया जाय तथा चंडीगढ़ के कॉन्ट्रक्ट कर्मचारियों के कोई सुरक्षित नीति बनाई जाए साथ ही उन्होंने बताया कि ऑल कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी संघ की आम मीटिंग भी जल्द ही बुलाई जाएगी और इसमें आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020


















