Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए पाॅलीथिन का खात्मा जरूरी : मेयर मदन चौहान

0
337
  • Hindi News
  • Haryana
  • Yamunanagar
  • Yamunanagar News haryana news to avoid dangerous diseases like cancer the elimination of polythene is necessary mayor madan chauhan

Bhaskar News Network

May 29, 2019, 09:00 AM IST

Yamunanagar News – नगर निगम की ओर से मंगलवार को सब्जी मंडी में आओ मिलकर कदम उठाएं वन टाइम प्लास्टिक अाैर पॉलीथिन को भगाएं अभियान की…

नगर निगम की ओर से मंगलवार को सब्जी मंडी में आओ मिलकर कदम उठाएं वन टाइम प्लास्टिक अाैर पॉलीथिन को भगाएं अभियान की शुरुआत की गई। मेयर मदन चौहान ने अभियान में मुख्यअतिथि की भूमिका निभाई। इस दौरान निगम की ओर से मंडी के दुकानदारों को विशेष कपड़े से बने चार हजार थैले भी बांटे गए। इस दौरान सभी दुकानदारों से पॉलीथिन इस्तेमाल न करने का संकल्प भी दिलाया गया। मेयर मदन चौहान ने पॉलीथिन के इस्तेमाल पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अगर पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद न किया तो यह आने वाले पीढ़ियों के लिए भयंकर खतरा बन जाएगी। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन कई बीमारियों की वाहक है। खतरनाक कैंसर भी इसी की वजह से विस्तार ले रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को संरक्षित करने के लिए इसे पूरी तरह खत्म करना होगा। इस दौरान सक्षम ग्रुप की 5 टीमों ने भी दुकानदारों को पॉलीथिन के नुकसान की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों को भी कागज के लिफाफे बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ताकि इस समस्या का समूल खात्मा हो सके। अभियान में निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन ने दुकानदारों से साफ कहा कि जागरुकता के बावजूद अगर कोई पॉलीथिन का इस्तेमाल करेगा तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर भाजयुमो के कैशियर रोचक गर्ग, हरजिंद्र सिंह छतवाल, सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान अमृत लाल, सेक्रेटरी राकेश ओबराय, सुपरवाइजर दर्शन सिंह, नाथी राम, हरजिंद्र सचदेवा, महेश खरबंदा, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर सचिन, सतबीर, विनोद, शशि भी मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी चालकों को बुधवार को होने वाली मीटिंग के लिए भी आमंत्रित किया गया।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}