Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कपिल शर्मा से लेकर जय भानुशाली तक, ये 6 टीवी सेलेब्स जल्द ही बनेंगे पेरेंट्स

0
336

Dainik Bhaskar

May 29, 2019, 09:30 AM IST

टीवी डेस्क. इस प्यार को क्या नाम दूं सीरियल से लाइमलाइट में आने वाले एक्टर बरुण सोबती ने हाल ही में अपने फैन्स को खुशखबरी दी। बरुण और उनकी पत्नी पशमीन मनचंदा शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। यह इन दोनों का पहला बच्चा है। हाल ही में बरुण की पत्नी का बेबी शावर फंक्शन रखा गया जहां टीवी इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे भी नजर आए थे। जिसमें करण वाही, अक्षय डोगरा, सान्या मल्होत्रा और दिलजीत कौर शामिल थे।

 

वैसे आपको बता दे की बरुन और पशमीन के अलावा पांच और टीवी पर्सनालिटीज हैं जिनके घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं। जिसमें से कुछ पहली बार पेरेंटिंग का एक्सपीरियंस लेंगे तो कुछ दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं।

ये टीवी एक्टर जल्द बनेंगे पैरेंट

  1. विकास कलंत्री – प्रियंका कलंत्री

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली प्रियंका छिब्बर ने 2012 में बॉलीवुड एक्टर विकास कलंत्री से शादी की थी। और अब शादी 6 साल बाद, वो अपनी जिंदगी में एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। बहुत ही जल्द विकास और प्रियंका पेरेंट्स बनने वाले हैं और इस नई जर्नी को लेकर विकास काफी उत्साहित हैं।

     

    दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, विकास कलंत्री ने बताया, ‘इस सफर के बारे में जीतना कहूं उतना कम होगा। अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा। अगले महीने हमारे घर एक नया मेहमान आएगा और उसको लेकर हमने खूब तैयारी की हैं। कपड़ों से लेकर छोटी छोटी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं। बस अब इंतजार हैं उस सुनहरे पल का जब हम एक नए मेहमान का अपने घर में स्वागत करेंगे।’

  2. पूजा शर्मा – पुष्कर पंडित

    पूजा शर्मा, जिन्हें आखिरी बार सीरियल दीया और बाती हम में देखा गया था। उन्होंने 22 फरवरी, 2016 में टीवी शो तू मेरा हीरो के निर्देशक पुष्कर पंडित से शादी कर ली थी। अब वो अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में जुट गई हैं। 2017 में उनकी पहली बेटी वियाना का जन्म हुआ था और अब वो दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। हमसे बातचीत के दौरान पूजा ने बताया- ‘ये दूसरी प्रेगनेंसी हैं इसीलिए बिलकुल नर्वस नहीं हूं। पहली प्रेगनेंसी में थोड़ी तकलीफ जरूर हुई थी लेकिन इस बार नहीं हूं। हां, लेकिन मेरी उत्सुकता में बिलकुल कमी नहीं हैं। बहुत खुश हूं दूसरे मेहमान का अपनी जिंगगी में स्वागत करने के लिए। चाहे बेटा हो या बेटी, बस बच्चा तंदुरुस्त होना चाहिए क्योंकि वियाना जब हुई थी तब वो थोड़ी वीक थी लेकिन अब वो काफी अच्छी हैं। उम्मीद करती हूं सब अच्छी तरह से निपट जाएगा।’
     

  3. नेहा कॉल – लिजली सिंह

    टीवी अभिनेत्री नेहा कॉल जो आखरी बार सीरियल ‘बहु हमारी रजनीकांत’ में नज़र आई थी ने इस बार मदर्स डे पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की। नेहा बताती हैं, ‘ये मेरी लाइफ का सबसे बेस्ट मोमेंट है। मेरा ये थर्ड ट्राइमेस्टर में चल रहा है। सुना था इस समय में दिक्कतें आती है। लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। मैं इस वक्त को खूब एंजॉय कर रही हूं। 

     

    वे आगे बताती हैं- ‘मेरी ख्वाहिश है की मुझे लड़की हो क्योंकि मुझे सजने सवरने का बहुत शौक हैं और लड़की होगी तो उसे खूब सवारूंगी (हँसते हुए) हां लेकिन ये बात भी हैं की चाहे लड़का हो या लड़की, हम सिर्फ इस बात से खुश हैं की घर में एक बच्चा आने वाला हैं और इन खुशियों को कोई भी शब्दों में बयान नहीं कर सकती। नेहा ने बिजनेसमैन लिजली सिंह के साथ शादी की है।

     
     

  4. जय भानुशाली – माही विज

    अभिनेता जय भानुशाली और पत्नी माही विज जिन्होंने 2010 में शादी के बंधन में बंधे, इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट के साथ उन्होंने इस खुशखबरी की घोषणा की गई। जब से उन दोनों ने सोशल मीडिया पर खबर की पुष्टि की, माही और जय के दोस्त और उद्योग से उनके सहयोगी, जिनमें सारा खान, संजिदा शेख, युविका चौधरी और कई बधाई संदेश भेज रहे हैं।

     

    2017 में, उन्होंने अपने केयरटेकर के बच्चों को गोद लिया था और उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी ली थी।
     

  5. कपिल शर्मा – गिन्नी चतराथ

    ऐस कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही अपने फेन्स को खुशखबरी साझा कर सकते हैं। खबरों की मानें तो कॉमेडियन की पत्नी गिन्नी चतरथ अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती हैं। हालांकि, न तो गिन्नी और न ही कपिल ने इस बात  की पुष्टि की है। कपिल ने पिछले साल दिसंबर में गिन्नी से शादी की। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कृति सनोन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने मुंबई में के रिसेप्शन में शामिल हुए थे।

     

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}