Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

एमराल्ड मार्शल आट्र्स एकेडमी द्वारा 6वां जीटीए कप ताइक्वाडों चैम्पियनशिप का आगाज सब जूनियर कैटेगिरी में काशवी जसवाल ने तथा (पीवी कैटेगिरी) में नमन बंसल ने चैलेंज कप चैम्यिनशिप जीता

0
251

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। एमराल्ड मार्शल आट्र्स द्वारा दो दिवसीय 6वां जीटीए कप ताइक्वाडों चैम्पियनशिप का आयोजन सेक्टर 9 स्थित कार्मल कॉवेंट स्कूल में 5वीं डैन ब्लैक बैल्ट मास्टर शिव राज घर्ति व दूसरी डैन ब्लैक बैल्ट कविता राय नेतृत्व में किया गया। जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के 4 से 17 आयुवर्ग के खिलाडिय़ो ने उत्साहपूर्ण हिस्सा लिया। यह चैम्यिनशिप 3 श्रेणियों में आयोजित की गई जिसमें क्योरू गी, पूमसे, गियोकप्पा (ब्रेकिंग) शामिल है। जिसमें खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया और खूब प्रशंसा बटौरी। इसके अलावा चैम्यिनयनशिप के अंतर्गत चैलेंज कप की अद्भूत प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें खिलाडिय़ोंने बढ़:चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न मेडल्स को हासिल किया। गौरतलब है कि चैलेंज कप में दोनों वर्गो (लडक़ा और लडक़ी) के विजेताओं को एक बड़ी ट्राफी तथा नकद ईनाम से सम्मानित किया जाता है जिसमें कुल 1 लाख रूपये तक राशि दी जायेगी। पदक जीतने वाले खिलाडियोंक़े परिणाम इस प्रकार हैं-अंडर 4 से 7 आयु वर्ग (पीवी कटैगिरी में)लडकियों में तनवी ने गोल्ड, इब्बादत ने सिल्वर, शनाया ने कांस्य पदक जीता, इसी वर्ग में लडकों में अहान चुग ने गोल्ड, कपिष सचदेवा ने सिल्वर तथा आरव देवांगा ने कांस्य पदक हासिल किया।सब जूनियर कैटेगिरी में अंडर 8 से 11 आयु वर्ग में लड़कियों में क्योशा मित्तल ने गोल्ड, अनिका ठाकूर ने सिल्वर, जसनूर सैणी ने कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में लडको में अर्नव बंसल ने गोल्ड, सिद्धार्थ मित्तल ने सिल्वर, संभव कोहली ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं चैलेंज कप चैम्यिनशिप में दोनो वर्गो के खिलाडियों में आयोजित करवाई गई जिसमें एमराल्ड मार्शल आट्र्स, चंडीगढ़ की काशवी जसवाल ने सब जूनियर कैटेगिरी में तथा लडके वर्ग (पीवी कैटेगिरी) में एमराल्ड मार्शल आट्र्स, पंचकूला के नमन बंसल ने चैलेंज कप चैम्पियनशिप जीता।एमराल्ड मार्शल आट्र्स एकेडमी के प्रमुख तथा चैम्पियनशिप के आयोजक 5वीं डैन ब्लैक बैल्ट मास्टर शिव राज घर्ति व दूसरी डैन ब्लैक बैल्ट कविता राय ने बताया कि गत पांच वर्षो से वे ट्राईसिटी में इस प्रकार की भव्य चैम्पियनशिप करवाते आये हैं जिसे शहरवासियों की बेहतरीन सरहाना व प्रतिक्रियाए मिली हैं। उन्होंने बताया कि 6वां जीटीए कप ताइक्वाडों चैम्पियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 प्रतिभागी खिलाड़ी बच्चे भाग ले रहें है। चेम्पियनशिप को चंडीगढ़ ताईक्वाड़ों एसोसियेशन द्वारा समर्थन प्राप्त है। मास्टर शिव राज घर्ति ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से आये खिलाडिय़ों को वे स्वागत करते हैं और वे इस चैम्पियनशिप से बहुत कुछ सीखकर जायेगें। यह चैम्पियनशिप खिलाडिय़ों को भविष्य में बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप में विजेता रहे खिलाडिय़ों को 1 दिसम्बर को प्रेजैंटेशन सेरामनी के दौरान मेडल पहनाकर सम्मानित किया जायेगा।