Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आम आदमी पार्टी के हरियाणा के संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गॉड ने किया पंचकूला का दौरा

0
443

आम आदमी पार्टी के हरियाणा के संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गॉड ने किया पंचकूला का दौरा

उतरी हरियाणा जॉन के सचिव योगेश्वर शर्मा के आवास पर उनसे की मुलाकात।

कहा : 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म करके दिखाएंगे

पंचकूला, 25 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के हरियाणा के संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गॉड ने आज पंचकूला का दौरा किया। उन्होंने यहां पार्टी के उत्तरी हरियाणा की जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने उनसे सभी नेताओं व पदाधिकारियों के साथ साथ पार्टी की गतिविधियों की जानकारी भी ली तथा संगठन के बारे में भी पूछा। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली।
यह जानकारी देते हुए योगेश्वर शर्मा ने बताया कि गॉड पूरे हरियाणा का दौरा कर रहे हैं व पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। वह उन सभी नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं जो हाल ही में दूसरे दलों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। वह उनसे संगठन को और किस तरह से मजबूत किया जा सकता है, उसके बारे में उनसे भी सलाह मशवरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश भर में संगठन पर नए सिरे से काम किया जा रहा है तथा काम करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। जो जो पदाधिकारी सिर्फ पद लेकर बैठे हुए हैं और पार्टी के दिशा निर्देशों के बावजूद कोई काम नहीं कर रहे हैं, उनकी जगह नए लोगों को जिम्मेवारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश का का संगठन भी बहुत जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा और जल्दी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।
हरियाणा के संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गॉड ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह पार्टी सत्ता में आने से पहले कुछ और थी और सत्ता में आने के बाद इसकी नीतियां और नियत कुछ और हो गई है। यह लोगों को रोजगार देने की बजाय उनके रोजगार छीनने का काम कर रही है। तथा महंगाई पर इसका कोई कंट्रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी लोगों को महंगाई और भ्रष्टाचार से कोई राहत देने की बजाय उन पर और बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा करने वाली इस पार्टी के शासनकाल में देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार सारी सीमाएं पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही है, उसी तरह 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हम भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर दिखाएगे।