Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई पंजाब चुनाव प्रचार के लिए जाएगी : योगेश्वर शर्मा 

0
298

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई पंजाब चुनाव प्रचार के लिए जाएगी : योगेश्वर शर्मा

कहा: पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों के घर घर जाकर उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे, राज्य की जनता आप को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है

पंचकूला, 6 जनवरी। आम आदमी पार्टी हरियाणा के तमाम छोटे बड़े सब नेता एवं कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। पार्टी के ये बड़े नेता एवं कार्यकर्ता हर एक विधानसभा में बूथ स्तर पर घर घर जाकर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे तथा दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को बताकर आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब में भी एक मौका मांगेंगे। इसके लिए पार्टी विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की ड्यूटिया लगा दी गई है और वे सोमवार से पंजाब में अपना काम संभाल लेंगे।

यह जानकारी आज आम आदमी पार्टी के उत्तरी जोन हरियाणा के सचिव योगेश्वर शर्मा ने यहां जारी एक बयान में दी। शर्मा ने कहा कि पार्टी के दिल्ली से सांसद एवं हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता के निर्देश पर सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं की पंजाब में ड्यूटी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले कई सालों से वहां के लोगों ने विभिन्न दलों के कामकाज को अच्छे से देखा एवं परखा है। अब लोग समझ चुके हैं कि यह राजनीतिक दल अपनी अपनी बारी आने पर राज्य की जनता को लूटते व पीटते हैं। प्रदेश के लोगों का इनमें से किसी ने भी भला नहीं किया है। यही कारण है कि प्रदेश पर आज लाखों करोड़ों रूपये का कर्जा चढ़ा हुआ है तथा आम आदमी महंगाई भ्रष्टाचार सहित अनेकों समस्याओं से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस, भाजपा,अकालीदल के बीच चलती आई नूरा कुश्ती को भी बड़े अच्छे से देखा व परखा है और वे इस सब से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा को बुधवार की प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली भीड़ ना जुटा पाने के चलते रद्द करनी पड़ी और अब भाजपा प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नाम पर सहानुभूति बटोरने का काम कर रही है जो कि वह बड़े अच्छे से कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस बात का एहसास हो गया है कि पंजाब के लोग अब उन्हें अच्छे से सबक सिखाने के मूड में है। इसीलिए कल की रैली  भीड़ ना जुट पाने के कारण रद्द करनी पड़ी। हालांकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल की भाजपा ने इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा रखा था।  उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं और चंडीगढ़ में इसका शहर वासियों ने सीधा ट्रेलर दिखा दिया है, जहां भाजपा के पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों,मंत्रियों व उसके बडे बडे नेताओं के जोर लगाने के बावजूद भाजपा को 12 सीटें ही मिली थी और अब उसे निगम में  सत्ता पाने  के लिए दूसरे दलों के पार्षदों को तोड़ना पड़ रहा है जोकि वह सत्ता पाने के लिए अक्सर करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व भाजपा  गठबंधन को भी राज्य के लोग पूरी तरह से नकारेंगे क्योंकि जिस शख्स ने साडे 4 साल तक सत्ता में रहने के बाद रहने के बावजूद राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं किया वह दोबारा सत्ता में आने पर क्या करेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य के लोगों को दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं देने का जो वादा किया है, पंजाब के लोग उस पर भरोसा करने लगे हैं। इसी के चलते भाजपा,कांग्रेस,अकाली दल को आम आदमी पार्टी से दिक्कत आने लगी है। क्योंकि उन्हें पता है कि अरविंद केजरीवाल जो कहता है वह करता है और पंजाब के लोग दिल्ली में रहते अपने रिश्तेदारों से इस बात की पूरी जानकारी जुटा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने बूते पर बहुमत लेकर सरकार बनाएगी।