Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आम आदमी पार्टी की उत्तरी जोन  के सभी 23 विधानसभाआ अध्यक्षों की हुई बैठक

0
230

आम आदमी पार्टी की उत्तरी जोन  के सभी 23 विधानसभाआ अध्यक्षों की हुई बैठक
संगठन का नये सिरे से होगा विस्तार और काम करने वालों को मिलेगा अवसर: चित्रा सरवारा
प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार हर एक मोर्चे पर बुरी तरहत से फेल है: योगेश्वर शर्मा
अंबाला,8 जुलाई। आम आदमी पार्टी की उत्तरी जोन की एक बैठक इसकी अध्यक्ष चित्रा सरवारा के आवास पर उनकी ही अध्यक्षता में संपंन्न हुई। बैठक में जोन के सभी 23 विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इसके आलावा निकट भविष्य में प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। यह भी चर्चा की गई कि जल्दी ही संगठन में व्यापक फेरबदल किया जाएगा तथा सक्रिय नेताओं कार्यकर्ताओं को आगे अवसर दिया जाएगा और जो लोग सिर्फ नाम के लिए ही पद लेकर बैठे हैं और कोई काम नहीं कर रहे उन्हें बदला जाएगा।
यह जानकारी आज यहां देते हुए चित्रा सरवारा ने बताया कि बैठक में सभी विधानसभा अध्यक्षों से उनकी टीम में शामिल नेताओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उनसे सक्रिय कार्यकर्ताओं के बारे में भी पूछा गया। इसके आलावा सभी विधानसभा अध्यक्षों से दूसरे दलों से आये नेताओं के बारे भी जानकारी ली गई कि पार्टी में शामिल होने के बाद उनकी पार्टी में कितनी भागीदारी एवं सक्रियता है ताकि उनहें योगयता के अनुरुप संगठन में स्थान दिया जा सके। चित्रा सरवारा ने आगे बताया कि बैठक में निकट भविष्य में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी विधानसभा अध्यक्षों से अपने अपने इलाके में विभिन्न पदों के लिए चुनाव लडऩे के इच्छुक कार्यकर्ताओं व नेताओं की सूची बनाने तथा उनकी इलाके में कितनी सक्रियता या पकड़ है का सारा डाटा एकत्रित करने को कहा गया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी टिकट देने से पहले सूची में शामिल कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए सर्वे करवाएगी और जिसके लिए ज्यादा मांग होगी उसी को टिकट भी दिया जाएगा।
बैठक में पार्टी के उत्तरी जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को यह निर्देश दिए कि वे अपने अपने इलाके की मूलभूत समस्याओं का आंकड़ा जुटायें तथा जनहित के मुद्दे समय समय पर उठाते रहें और अगर कोर्ठ बड़ी बात हो तो उन्हें व चित्रा सरवारा को भी बुलायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार हर एक मोर्चे पर बुरी तरहत से फेल है और लोग आज मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जहां महंगाई से लोग बुरी तरह से त्रसद हैं,वहीं बेरोजगारी के  चलते युवा वर्ग गलत दिशा पकडऩे को मजबूर हो रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरप्रीत सिंह (कालका), सुधीर राणा ( नारायणगढ़), दिलबाग सिंह ( अम्बाला छावनी), सुखदर्शन कुमार ( मुलाना), ललित वोहरा (यमुनानगर), लखविन्दर सिंह ( जगाधरी) रूपेश कुमार ( रादौर), अमनदीप सिंह (असंध), रामदीप राणा (घरौंडा), संजीव मेहता ( करनाल), अनिल वर्मा (इंद्री),
बलदेव बंसल ( गुहला), जसमेर सिंह ( पुण्डरी), हरबंस लाल ( शाहबाद),
अमरीक सिंह (लड़वा) तथा राम किशन ठाकुर (पेहोवा) उपस्थित थे।
————-