आईवी हॉस्पिटल, मोहाली ने आज अपनी 12वीं वर्षगांठ मनाई । इस मौके पर गुरतेज सिंह, चेयरमैन, आईवी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने कहा कि बदलते परिदृश्य में जब हम हेल्थकेयर इन्डस्ट्री में विकास के बारे में बात करते हैं, तो होम हेल्थकेयर एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी और हमारे देश में हेल्थकेयर इन्डस्ट्री धीरे-धीरे बढ़ रही है। आने वाले समय में हम देख सकते हैं कि अस्पतालों में किए जाने वाले अधिकांश सरल उपचार घर पर किए जाएंगे। अस्पताल वास्तव में डाय्गनॉसिस, सर्जरी आदि के लिए एक जगह होंगे। गुरतेज ने बताया कि हमने जल्द ही अपने मरीजों के लिए होम हेल्थकेयर शुरू करने की योजना बनाई है। सिंह ने कहा कि हम विशेषज्ञों की एक टीम का निर्माण कर रहे हैं, जो अस्पताल से मरीज की छुट्टी के बाद होम हेल्थकेयर सेवाएंं प्रदान करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि होम हेल्थकेयर इस क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में उपलब्ध नहीं है, लेकिन कई रोगियों द्वारा इसकी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे अस्पताल में भर्ती होने की लागत में काफी कमी आएगी क्योंकि मरीजों को उनके ही घरों में उचित देखरेख में रखा जा सकता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में प्रशिक्षित नर्सों को आइवी द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनियुक्त किया जाएगा कि गंभीर सर्जरी के व लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मरीज पूरी तरह से रिकवर हो ।उन्होंने कहा कि होम हेल्थकेयर मरीजों के लिए कैथीटेराइजेशन, ड्रेसिंग, फिजियोथेरेपी, फीडिंग ट्यूब, कोलोस्टॉमी केयर, बेड सोर केयर, दर्द प्रबंधन और नर्सिंग सहायता में मदद करेगी।होम हेल्थकेयर वास्तव में उन रोगियों के लिए वरदान होगी जो कैंसर, हृदय, न्यूरोलॉजिकल, किडनी , अल्जाइमर, पार्किंसन आदि विभिन्न घातक बीमारियों से पीडि़त हैं।डॉ.कंवलदीप, मेडिकल डायरेक्टर, आईवी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने बताया कि हम मोहाली, खन्ना, नवांशहर, बठिंडा ,होशियारपुर, अमृतसर और पंचकूला में अपने 7 मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में हर वर्ष लगभग 2 लाख रोगियों का इलाज करते हैं। हमारे पास 24 सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट हैं जिनका प्रबंधन अत्यधिक योग्य और अनुभवी डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। हम 100 से अधिक संगठनों, बीमा कंपनियों, टीपीए और सरकारी विभागों के साथ सूचीबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तर भारत में तीसरे दर्जे के शहरों में सभी को उचित और सस्ती दरों पर सुपर स्पेशलिटी हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करना है।
Home
Citizen Awareness Group आईवी हॉस्पिटल, मोहाली शुरू करेगा होम हेल्थकेयर आईवी हॉस्पिटल, मोहाली ने...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020


















