चण्डीगढ़, 06 सितंबर- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने टोक्यो पैरालम्पिक्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों/एथलीटों व सभी पैरालम्पियन्स को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस बार खिलाड़ियों ने देश के लिए 19 पदक हासिल किए हैं। जिससे पैरालम्पिक की रैंकिंग (अंक तालिका) में जबरदस्त सुधार हुआ और भारत ने 24 वां स्थान हासिल किया।
उन्होंने कहा कि पैरालम्पिक्स में इस बार 54 खिलाड़ियों/एथलीटों ने भाग लिया जिनमें 19 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इन खेलों में भारत ने 19 पदक हासिल किए जिनमें 6 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति से प्रभावित होकर प्रदेश के युवा प्रोत्साहित हुए हैं। जिसकी बदौलत उन्होंने ओलम्पिकस और पैरालम्पिक्स में सबसे ज्यादा पदक हासिल किए हैं।
श्री दत्तात्रेय ने कहा कि खेलों की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीता है। इससे न केवल हरियाणा के युवा बल्कि पूरे देश के युवा खेलों के प्रति आकर्षित होंगे। उन्होंने हरियाणा सरकार की खेल नीति की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पैरालम्पिक्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी ओलम्पिकस में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बराबर ईनाम राशि दी जा रही है। इससे पता चलता है कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं का सम्मान किया जा रहा है।
उन्होंने युवाओं से अपील की है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना कैरियर बनाएं और देश का नाम रोशन करें। हरियाणा खेलों के हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्हें विश्वास है कि आगामी भविष्य में होने वाले एशियन व काॅमनवैल्थ खेलों में और ज्यादा तैयारी के साथ भाग लेंगे और देश के लिए अधिक पदक जीतेंगे।
Home
Chandigarh Tricity हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने टोक्यो पैरालम्पिक्स में पदक जीतने...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















