Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सृजन, जो सृजनात्मकता का संस्थान है, के संस्थापक स्वर्गीय डा डी एस गुप्त के उनानवें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सृजन

0
164

सृजन, जो सृजनात्मकता का संस्थान है, के संस्थापक स्वर्गीय डा डी एस गुप्त के उनानवें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सृजन के अध्यक्ष श्री सोमेश गुप्ता एवं डी ए वी पब्लिक स्कूल सैक्टर 8 चण्डीगढ़ द्वारा काव्यधारा 2025 के अंतर्गत अन्तर स्कूल कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें ट्राई सिटी के 16 स्कूलों के विद्यार्थियों ने डा डी एस गुप्त द्वारा लिखी कविताओं का पाठन किया गया। श्रीमती संतोष गर्ग, वाइस प्रेसिडेंट, आखिल भारतीय साहित्य परिषद हरियाणा समारोह की मुख्य अतिथि थीं।श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा सम्मानित अतिथि थे। डा निर्मल सूद और अनू रानी शर्मा निर्णायक मंडल के सदस्य थे। प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न हुई। पहला चरण जुनियर विद्यार्थियों के लिए था जिसमें निम्नलिखित बच्चे विजेता थे
रीत डांढा, सेंट जेवियर high स्कूल -प्रथम स्थान ,
रजत शर्मा- डी ए वी 39 चण्डीगढ़, दूसरा स्थान
शनाया त्रिहान ,भवन विद्यालय सैक्टर 15 पंचकूला ,तीसरा स्थान
जसप्रीत कौर, शाहीन पब्लिक स्कूल मलोया , कंसोलेशन

सीनियर वर्ग के विजेता
अर्शिता सचदेवा, सी एल डीएवी, सैक्टर 11, पंचकूला, पहला स्थान
जैसा सिंह, सी एल अग्रवाल सैक्टर 7, चण्डीगढ़, दूसरा स्थान
प्राची, डीएवी पब्लिक स्कूल सैक्टर 8 चण्डीगढ़, तीसरा स्थान
जीतेश, के बी, डीएवी, सैक्टर 7, चण्डीगढ़, कंसोलेशन

टीम ट्राफी डी ए वी स्कूल सैक्टर 39 चण्डीगढ़ ने जीती।

मुख्य अतिथि श्रीमती संतोष गर्ग ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। सृजन के अध्यक्ष श्री सोमेश ने कविता पाठन में शुद्ध उच्चारण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सृजन के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर भी रौशनी डाली। डी ए वी स्कूल सैक्टर 8 के प्रिन्सिपल श्री मंतोषपाल सिंह ने इस अवसर बोलते हुए कहा कि विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रूझान होना बहुत महत्वपूर्ण है। श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा, सम्मानित अतिथि ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही कविता लेखन के प्रति दिलचस्पी होना साहित्य को जिन्दा रखने के लिए बहुत आवश्यक है। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। बच्चों में प्रतियोगिता के प्रति उत्साह देखते ही बनता था। मंच संचालन सुनीता गौड़ और उमा निझावन जी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।