बॉलीवु़ड डेस्क. सोना माहापात्रा को सलमान खान के एक फैन ने जान से मारने की धमकी दी है। सिंगर को ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सोना ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। सोना ने मेल का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा- ‘इस तरह की धमकी मुझे रोज दी जा रही है।’
अमर नाम का शख्स दे रहा धमकी
सोना को ये धमकी अम्मार राशिद नाम के शख्स ने दी है। अम्मार ने उन्हें धमकी देते हुए लिखाा- तुमने अगर एक बार और सलमान के बारे में कुछ भी बोला तो मैं तुम्हें तुम्हारें घर में घुस के मार दूंगा। ये आखिरी चेतावनी है।
सोना ने सलमान का नाम लिए बिना ही ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘ हर रोज बुरा बर्ताव करने वाले भारत फिल्म के हीरो के एक फैन ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है और इस तरह की धमकी भरे मेल मुझे लगातार मिल रहे हैं।’
Such & such mails come my way regularly , from the followers of this ‘hero’ of bad behaviour. 👇🏾This beacon of ‘human’ values who inspires such serial toxic behaviour is actually claiming the title of #Bharat , drawing parallels with our great nation, nothing lesser. @NCWIndia pic.twitter.com/8cxH6vtZyg
— SONA (@sonamohapatra) May 28, 2019
प्रियंका के समर्थन में आईं थीं सोना
सोना को ये धमकी सलमान के खिलाफ दिए एक बयान की वजह से मिल रही है। दरअसल, अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान सलमान ने कहा था कि प्रियंका ने निक से शादी के लिए अपने करियर की एक बड़ी फिल्म छोड़ी है। इस पर सोना ने प्रियंका का सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सोना ने लिखा था- ‘प्रियंका चोपड़ा के पास अपनी लाइफ में करने के लिए बहुत कुछ है। उनकी यात्रा दूसरी लड़कियों को प्रेरणा देती है।’ सोना हमेशा मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। इससे पहले भी वे कई बार बॉलीवुड दिग्गज्जों के खिलाफ बयान दे चुकी हैं।
Cus @priyankachopra has better things to do in life, real men to hang out with & more importantly, girls to inspire with her journey. 🤟🏾🔴
— SONA (@sonamohapatra) May 26, 2019
एक अन्य ट्वीट में सलमान पर साधा था सोना ने निशाना
इसके अलावा सोना ने एक अन्य ट्वीट कर सलमान पर निशाना साधा था। उन्होंने सलमान की आलोचना करते हुए लिखा- पोस्टर में आप अपनी मर्दानगी दिखाते हैं। लेकिन बगल में बैठी महिला के लिए आपके दिल में कोई इज्जत नहीं है। जब तक ऐसे लोग नहीं सुधरेंगे तब तक ये देश भी नहीं सुधरेगा।
A showcase & poster child of toxic masculinity. Low brow dig at not only a woman who was not in the room but a disgusting disregard & contempt for the woman & colleague sitting next to him in the same room. Unless we call out such serial bad behaviour, nothing changes, #India .🔴 https://t.co/NuEmOWQl12
— SONA (@sonamohapatra) May 27, 2019


















