Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विद्यार्थियों ने संगीतसंध्या में कार्यक्रम पेश किया

0
278

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। शहर की जानी मानी सांस्कृतिक संस्था प्राचीन कला केन्द्र द्वारा आज यहां सैक्टर 35स्थित एम.एल.कौसर सभागार में सायं 4 बजे मासिक कार्यक्रम परम्परा के 18 वें संस्करण में केन्द्र में संगीत की शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों ने सांगीतिक कार्यक्रम पेश किया । इस कार्यक्रम में कुल 50बच्चों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में पार्थ सेन के निर्देशन में प्रस्तुतियां पेश की गई । कार्यक्रम का आरम्भ भक्तिमयी रचना ‘‘कोई बोले राम राम’’ शब्द से किया । इसके उपरांत स्वागत गीत पेश किया गया । इसके पश्चात राग भोपाली निबद्ध रचना छोटे बच्चों द्वारा पेश की गई । उपरांत राग खमाज में निबद्ध रचना ‘‘प्यारी प्यारी राधा’’ पेश किया गया । इसके उपरांत विभिन्न रचनाओं पर आधारित कीबोर्ड की प्रस्तुतियां दी गई । इसके पश्चात गिटार वादन की सुंदर प्रस्तुति पेश की गई । इसके पश्चात गज़ल की सुंदर प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम के अंतिम भाग में सितार,गिटार एवं तबले से सजी प्रस्तुति पेश की गई । कार्यक्रम का समापन राष्ट्ीय गान से किया गया । ार्यक्रम के अंत में गुरू डॉ.शोभा कौसर ने कलाकारों की प्रशंसा भरे शब्दों से सराहना की ।