वन्दे भारत ट्रेन का चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्वागत करेगी हिमाचल महासभा
चण्डीगढ़ : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को ऊना-दिल्ली रूट पर देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ ने इसे दीवाली का तोहफा बताते हुए इसके लिए प्रसन्नता व्यक्त की व प्रधानमंत्री का तहेदिल से आभार जताया है। संस्था के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति ने ये जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक हिमाचल प्रदेश निवासी के लिए ये एक गर्व का क्षण है।
उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को सुबह वन्दे भारत ट्रेन के 11.45 पर चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुँचने पर हिमाचल महासभा की सदस्य हाथ में तिरंगा लेकर व सिर पर पहाड़ी टोपी डाल कर गाड़ी का स्वागत करेगें।
सभा के खँजाची डीआर चौधरी ने बताया कि हिमाचली भाईचारे को इस रेल सुविधा का बहुत फायदा होगा जहाँ जनता का कीमती समय बचेगा, वहीं पूरी सुख-सुविधा भी मिलेगी और पैसों की भी बचत होगी।