दिनांक 25/12/2020 को राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, चंडीगढ़ की ओर से आॅनलाईन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ।गोष्ठी में ट्राई सिटी के लगभग 20 कवि,कवयित्रीयों ने भाग लिया ।बहुत ही शानदार आयोजन हुआ ।गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के राष्ट्रीय महासचिव श्री हरेनदर सिन्हा ने की ।मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्री बालकृष्ण गुप्ता जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय श्री प्रेम विज जी उपस्थित रहे । मंच संचालन आदरणीया श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा जी ने की ।
गोष्ठी की शुरूआत शहर की मशहूर कवियत्री श्रीमती राशि श्रीवास्तव की सरस्वती वन्दना से हुई।
मुख्य अतिथि श्री बालकृष्ण गुप्ता जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रेम विज जी ने आनेवाले नववर्ष की मंगलकामना के साथ अपनी बात कही।
कार्यक्रम का आगाज चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष श्री मुरारी लाल अरोड़ा जी गजल से हुआ तत्पश्चात,उपाध्यक्षा श्रीमती नीरू मित्तल नीर जी, श्रीमती दर्शना सुभाष पाहवा जी,श्रीमती चन्द्रकला जैन जी,श्रीमती सुनीता गर्ग जी,श्रीमती राशि श्रीवास्तव जी,डाक्टर अनीश गर्ग जी, श्रीमती प्रज्ञया शारदा जी,श्रीमती प्रभोजोत कौर जी,श्रीमती आभा साहनी जी, मशहूर गायक श्री सोमेश जी , श्री सागर सिंह भूरिया जी ,श्रीमती संगीता शर्मा कुन्दरा जी,श्री बाल कृष्ण गुप्ता जी, श्री हरेनदर सिन्हा जी ने अपनी अपनी कविताएं, गीत,गजल बहुत हीं सुमधुर आवाज में सुनाई ।सभी ने महफिल को गुलज़ार कर दिया ।
सभागार में आदरणीय श्री सुरेन्द्र मोहन धवन जी,श्रीमती रजनी पाठक जी, श्री शशिकान्त श्रीवास्तव जी,श्री हरेनदर त्रिपाठी जी तथा और भी कवि साहित्यकार उपस्थित रहे ।
श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा जी द्वारा बहुत हीं शानदार मंच संचालन किया गया ।
गोष्ठी के अंत में गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के राष्ट्रीय महासचिव श्री हरेनदर सिन्हा जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया । अंत में की उपाध्यक्ष नीरू मित्तल जी ने सबका आभार व्यक्त किया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020


















