
- मौजूदा ईपीएल सीजन (2018-19) में 1069 गोल हुए, 38 मैच के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा
- 3 खिलाड़ी (सालाह, पियरे, माने) 22-22 गोल कर सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे
खेल डेस्क. मैनचेस्टर सिटी इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैंपियन बन गया है। फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने अपने आखिरी लीग मैच में ब्राइटन को 4-1 से हराया। सिटी 98 अंक लेकर चौथी बार चैंपियन बनी। लिवरपूल दूसरे नंबर पर रहा। सिटी ने अपना खिताब बचाया। सिटी 10 साल बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 2007-08 और 2008-09 में लगातार दो खिताब जीते थे।
ईपीएल में आठवीं बार अंतिम मैच में चैंपियन का फैसला हुआ। इससे पहले, 2013-14 सीजन में आखिरी लीग मैच में जाकर चैंपियन का फैसला हुआ था। तब भी टाइटल की रेस में मैनचेस्टर सिटी और लिवरपूल थे। सिटी जीता था। सिटी की ओर से सर्जियो एगुएरो, एमेरिक लापोर्टे ने, रियाद मेहरेज ने और इल्के गुंडोगन ने गोल किए, जबकि ब्राइटन की ओर से एकमात्र गोल ग्लेन मरे ने किया। यह सिटी की लगातार 14वीं जीत है।
Let’s go home baby 😘🏆 @premierleague pic.twitter.com/faHJuYeHWe
— Ilkay Gündogan (@IlkayGuendogan) May 12, 2019
लिवरपूल ने वोल्व्स को हराया, माने के 2 गोल
लिवरपूल ने वोल्व्स को 2-0 से हराया। लिवरपूल 97 अंक लेकर दूसरे नंबर पर रहा। साडियो माने ने दो गोल किए। कार्डिफ सिटी ने यूनाइटेड को 2-0 से हराया। सिटी का यह चौथा टाइटल है। सबसे ज्यादा बार जीतने के मामले में सिटी तीसरे नंबर पर है।
ईपीएल की टॉप-4 टीमें
टीम | मैच | अंक |
मैनचेस्टर सिटी | 38 | 98 |
लिवरपुल | 38 | 97 |
चेल्सी | 38 | 72 |
टॉटेनहम हॉट्सपर | 38 | 71 |