महिलाओं द्वारा मंचित की जाने वाली रामलीला महिला सशक्तिकरण का साक्षात उदहारण : जगद्गुरु कुमार स्वामी
देश में पहली बार डिजिटल माध्यम से केवल महिलाओं द्वारा आयोजित होने वाली राम लीला 22 सितम्बर से होगी शुरू : एकता नागपाल
डिजिटल लाइट एंड साउंड से नयी पीढ़ी को भगवान् श्री राम के जीवन से जुडी बातों को दिखाया जायेगा : अरुण सूद
चंडीगढ़ : ” जिस धर्म में, देश में और समाज में नारी का सम्मान नहीं होता तो उसका पतन निश्चित है | हमारे शास्त्रों में नारी के सम्मान और उसकी समानता का वर्णन है | नारी हमारे धर्म का मूल है | उसी शक्ति रुपी से आदि और अंत है | वही हम सभी में सम्माहित है | यदि शक्ति को आप अपने आप से अलग करोगे तो फिर पीछे कुछ नहीं शेष बचता | यानी कि धर्म की शक्ति साक्षात स्त्री है और उसके मूल अस्तित्व को अस्वीकार करना उचित नहीं है | ” ये बात विश्वविख्यात सुप्रसिद्ध जगद्गुरु महाब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी जी महाराज ने गुरुवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में स्वयंसेवी संस्था जड़ों से जुडो द्वारा 80 महिलाओं द्वारा श्री राम लीला के मंचन की विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही | इस पत्रकार वार्ता के दौरान श्री राम लीला आयोजन की संस्थापक एकता नागपाल, अध्यक्ष अरुण सूद, संयोजक परवीन सरदाना आदि उपस्थित थे |
महाराज जी ने अपनी बात पत्रकारों के समक्ष रखते हुए कहा कि इस प्रकार से महिलाओं द्वारा आयोजित की जाने वाली श्री राम लीला अपने आप में महिला सशक्तिकरण का सीधा जीवित उदहारण है | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाओं से प्रभावित होकर इन महिलाओं ने जिस प्रकार से श्री राम लीला के मंचन को लेकर जो प्रण लिया इसके लिए सभी मातृशक्ति बधाई के पात्र हैं | उन्होंने कहा कि श्रीमदभागवत गीता में भगवान् श्री कृष्ण जी ने भी कहा कि संसार में सभी व्यक्ति, प्रकृति के स्रोत आदि स्त्री हैं केवल मैं ही नर हूँ | भगवान् श्री राम से जुडी सभी प्रकार की बातों को लोगों तक पहुंचाने में चाहे महिला हो या पुरुष सभी को समानता है |
उधर श्री राम लीला के आयोजन की संस्थापक एकता नागपाल और अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाली प्रभु श्री राम लीला में लगभग 80 महिलाएं इसका मंचन करेंगी जिनकी आयु 6 माह से लेकर 85 वर्ष तक की है | इस रामलीला में केवल महिलायें ही श्री राम के पक्ष और रावण पक्ष के किरदारों का सफल संचालन करेंगी और नवीन तकनीक के माध्यम से डिजिटल लाइट और साउंड का प्रावधान किया गया है जोकि देश में पहली बार ऐसा होने जा रहा है | इस राम लीला का विभिन्न राष्ट्रीय चैनलों, स्थानीय चैनलों, विभिन्न ओटीटी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा ताकि देश की आधी से भी अधिक आबादी को इसके साथ सीधा जोड़ा जा सके | उन्होंने कहा कि वैसे तो जड़ों से जूड़ो संस्था गत तीन वर्षों से महिलाओं द्वारा इसका मंचन सीमित क्षेत्र में किया जाता था | इस बार अरुण सूद के प्रोत्साहन से इसका मंचन विशाल स्तर पर करने जा रहे हैं | ये रामलीला पंचकूला स्थित इंडोर स्टेडियम इंद्रधनुष में आयोजित की जाएगी और युवा पीढ़ी को प्रभु श्री राम से जुड़े महत्वपूर्ण पलों को उनके सामने रखा जायेगा ताकि वो अपनी मूल संस्कृति की जड़ों से जुड़ें | आज हमारे समाज में हर वर्ग को इस से जोड़ना अति आवश्यक है और इस कार्य को करने का बीड़ा मातृशक्ति ने उठाया है और मातृ शक्ति एक बार जो ठान ले वो पूरा करके रहती है | इसलिए घर घर इसकी अलख जगाई जाएगी | उन्होंने बताया कि राम लीला के मंचन के लिए देश की महान विभूतियों से साधू संतों से उनको आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है और इस राम लीला का शुभारम्भ महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महराज जी के कर कमलों द्वारा 22 सितम्बर को दीप प्रज्वलन के द्वारा होगा | इसके उपरान्त 10 दिनों में मंचित होने वाली रामलीला में देश के महान संतों जगद्गुरु कुमार स्वामी जी, श्री श्री 108 तपोनिष्ठ अग्निहोत्री सम्पूर्णानन्द ब्रह्मचारी जी महाराज, जगद्गुरु विकास दास जी महाराज, राष्ट्रीय चिंतक श्री धर्मबंधु आचार्य जी, आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी , श्री स्वामी ब्रह्मनन्दन गिरी जी महाराज जी के अलावा विभिन्न प्रबुद्ध व् अति विशिष्ट व्यक्तियों हरियाणा व् पंजाब के महामहिम राज्यपाल , हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय किशोर राहटकर , राज्यसभा सांसद सतनाम संधू, सांसद व् पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति इसमें आएंगे और कलाकारों का हौसला बढ़ाएंगे | उन्होंने कहा कि इस राम लीला में सभी महिलायें प्रबुद्ध महिलायें है और समाज के प्रतिष्ठित संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, समाज सेविकाएं , प्रोफेशनल, डॉक्टर्स, अध्यापक, अधिवक्तायें आदि श्रेणी से आती हैं | उन्होंने कहा कि इस रामलीला के सफल आयोजन के लिए अपने अपने क्षेत्रों के सुप्रिसद्ध व्यक्ति जी बी रियलिटी ग्रुप के चेयरमैन गुरिंदर भट्टी, सांसद राज्यसभा रेखा शर्मा व् सतनाम सिंह संधू, वरिष्ठ आई ऐ एस राजेश जोगपाल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, अश्विन जौहर, संजीव सूद, उमेश घई, अमित सिंह, श्याम लाल बंसल,, तेजिंदर सिंह, आशा जस्वाल, अनूप गुप्ता, विशाल गर्ग, रविंद्र पठानिया, अमित राणा, मुकेश जिंदल, अर्चना भट्ट, हरीश गर्ग, संजीव ग्रोवर, टोनी गुप्ता, दीपक राणा, विकास बंसल, मिनाक्षी ठाकुर, बंतो कटारिया, अजय मित्तल, जगमोहन गर्ग, अमित जिंदल, बृजेश्वर जसवाल , देवी सिंह, रविंदर पंघाल, संजीव जुनेजा, सोनू सेठी, परमिंदर ढींगरा, सुखविंदर परमार, राकेश जिंदल, सुनीता राणा, विन्नी गोथनकर, सुशील शर्मा अहम योगदान दे रहे हैं |
उन्होंने कहा कि हम सभी का एक ही ध्येय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण यज्ञ में आहुति डाल सकें | उन्होंने बताया कि इस राम लीला के उदघाटन हेतु जलाई जाने वाली ज्योत अमृतसर में स्थापित महृषि बाल्मीकि आश्रम से लाया जाएगा जिन्होंने रामायण जैसे पवित्र धर्म ग्रंथ की रचना की |
Home
Chandigarh Tricity महिलाओं द्वारा मंचित की जाने वाली रामलीला महिला सशक्तिकरण का साक्षात उदहारण...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















