प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के दिल्ली रिसेप्शन की 10 PHOTOS: कहीं निकयांका हुए रोमांटिक तो कहीं पीएम के साथ चला हंसी-मजाक

0
427

नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में क्रमशः क्रिश्चियन और हिदू रिवाज से शादी की। 4 दिसंबर को नई दिल्ली में उनका पहला वेडिंग रिसेप्शन हुआ। प्रियंका और निक के फैमिली मेंबर्स के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिसेप्शन का मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने कपल को शुभकामनाएं दीं और गिफ्ट के रूप में एक-एक गुलाब दिया। वे कपल के साथ हंसी-मजाक करते भी देखे गए। रोमांटिक अंदाज में दिखे प्रियंका-निक…

– रिसेप्शन के दौरान प्रियंका और निक स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आए। इस दौरान प्रियंका की खूबसूरती देख निक ऐसे खोए कि उनकी नजर उनसे हट ही नहीं रही थी। रिसेप्शन में जहां चोपड़ा परिणीति चोपड़ा और उनके पेरेंट्स (पवन और रीना चोपड़ा) नजर नहीं आए, जिन्होंने हिंदू सेरेमनी में प्रियंका का कन्यादान किया था। तो वहीं जोनास डैडी पॉल केविन जोनास, मॉम डेनिस, भाई जो और होने वाली भाभी सोफी टर्नर के साथ दिखाई दिए। बता दें कि प्रियंका और निक का अगला रिसेप्शन अगले सप्ताह मुंबई में होगा।

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं प्रियंका-निक के रिसेप्शन की 10 फोटोज…

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास।
पीएम मोदी रिसेप्शन में पहुंचे।
पीएम मोदी ने प्रियंका और निक को शादी के लिए बधाई दी।
प्रियंका और निक मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत करते दिखे।
प्रियंका पीएम मोदी से बात करते-करते हंस पड़ीं।
प्रियंका और निक को मोदी ने गिफ्ट के रूप में एक-एक गुलाब दिया।
स्टेज पर प्रियंका और निक के साथ चोपड़ा और जोनास परिवार।
प्रियंका जेठानी सोफी टर्नर और जेठ जो जोनास।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास रिसेप्शन के दौरान।
प्रियंका चोपड़ा।