Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पब्लिक कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन, कोरोना वायरस से जीतने की जंग में उठा रहे जिम्मेदारी

0
360

यह समय उन लोगों के लिए बेहद मुश्किल भरा है जिनके घर की रसोई रोजाना की दिहाड़ी पर टिकी है। एक बड़ा तबका दिहाड़ीदार मजजूरांे का है। कोरोना से जंग जीतने के लिए सरकार लॉकडाउन का आदेश दे चुकी है। इसलिए काम-धंधे सभी 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। रोजाना दिहाड़ी पर काम करने वालों के लिए मुश्किल की इस घड़ी में लोग आगे आ रहे हैं, जो उनको रसोई चलाने के लिए आटा दाल व अन्य खाने का सामान दे रहे हैं। जीरकपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड (पीआर-7) पर एक्कोन प्राइमेरा के एमडी राहुल जैन ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले दिहाड़ीदार परिवारों को राशन दिया। उनको 31 मार्च तक के लिए राशन दिया गया, ताकि उनके परिवारों के आगे खाने-पीने के सामान का संकट न रहे।

राहुल जैन ने बताया कि जनता कर्फ्यू से पहले ही इनको राशन दे दिया गया था। इस तबके के लोगांे का रोजाना कमाकर खाने का सिस्टम है। कोरोना से भले ही ये संक्रमित नहीं हैं पर सरकार के साथ इस लड़ाई में सहयोग तभी कर पाएंगे, जब उनके पास बच्चों को खिलाने का सामान पड़ा हो।

त्रिशला सिटी में भी दिया खाने का सामान: जीरकपुर-पटियाला रोड से जुड़ी हाइग्राउंड रोड पर बनी त्रिशला सिटी में भी जरूरतमंदों को खाने-पीने का सामान वितरित किया गया। त्रिशला ग्रुप के एमडी हरीश गुप्ता ने भी यहां जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। गुप्ता ने बताया कि यह हम सबका दायित्व है कि इस समय हम देश और देशवासियों के हित में जितना हो सके, उससे ज्यादा मदद करने का काम करें। इस समय किसी भी परिवार को बिना खाने के न रहना पड़े, इसलिए जरूतमंदों की मदद करना हम सबकी प्राथमिकता में है। इसके साथ ही हमें यह भी ध्यान देना है कि किसी भी तरह से लॉकडाउन के आदेश की उल्लंघना न करें। इससे कोरोना से लड़ी जा रही जंग जीतना हम सबके लिए मुश्किल हो जाएगा।

कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बरतते हुए कई अपार्टमेंट्स में सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। लोग अपने घराें के अंदर हैं। गाजीपुर रोड स्थित गोल्डन सैंड अपार्टमेंट में पूरी तरह से कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अपार्टमेंट के एमडी संजय खन्ना ने बताया कि सभी अपार्टमेंट की लिफ्ट और रेलिंग समेत अन्य पब्लिक एरिया को पूरी तरह से सेनिटाइज किया जा रहा है। शहर में कोरोना से जीतने की लड़ाई में हरेक नागरिक अपना योगदान दे सकता है। घराें के अंदर खुद को रखकर भी इस लड़ाई में हम जीत सकते हैं।

गोल्डन सेंड अपार्टमंेंट में सेनेटाइजेशन किया गया

त्रिशला सिटी में गरीब परिवारांे काे कफ्यू से पहले राशन दिया गया