Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नाइट साइक्लिंग फेस्टिवल में 2620 लोगों ने ह्यूमन साइकिल बनाई, ब्रिटेन का दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

0
314

  • ब्रिटेन में 6 जून 2017 को 1148 लोगों ने यह रिकॉर्ड बनाया था
  • फेस्क् का मकसद लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था

Dainik Bhaskar

Jul 16, 2019, 09:40 AM IST

मॉस्को. रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को नाइट साइक्लिंग फेस्टिवल मनाया गया। इसमें शहर के 15 हजार से ज्यादा साइक्लिस्ट ने हिस्सा लिया। फेस्टिवल का मकसद था- लोगों को एक दिन वाहन छोड़कर साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना। सालाना होने वाले फेस्टिवल में 2620 लोगों ने एक साथ खड़े होकर ह्यूमन साइकिल बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

गिनीज बुक के मुताबिक, रूस ने यह रिकॉर्ड बनाकर ब्रिटेन का दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ब्रिटेन में 6 जून 2017 को 1148 लोगों ने यह रिकॉर्ड बनाया था।

वासिलिव्स्की की ढलान से साइक्लिंग शुरू हुई
मॉस्को के उप महापौर मैक्सिम लिक्सुटोव ने समाचार एजेंसी तास को बताया, नाइट साइक्लिंग फेस्टिवल की शुरुआत क्रेमलिन के पास वासिलिव्स्की की ढलान से हुई। इस फेस्ट में करीब 15000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं, मास्को परिवहन दिवस पर राजधानी के परिवहन क्षेत्र के श्रमिकों को व्यावसायिक छुट्टी दी गई।