
रामपुरा फूल| एक और यहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहा है वहीं दूसरी और स्थानीय नगर कौंसिल अधिकारियों की अनदेखी शहरवासियों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। शहीद भगत सिंह कालोनी गली नंबर 7 के बाशिंदे रमेश कुमार शर्मा तथा कालोनी निवासी शविंद्र पाल सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले कौंसिल द्वारा कालोनी की मुख्य गली में फर्श लगाने का काम किया गया था। किन्तु फर्श लगाने वाले ठेकेदार द्वारा गली का लेवल सही तरीके से न करने के कारण मुख्य गली के साथ सटी गली नंबर 7 के प्रवेश द्वार पर सीवरेज का गंदा पानी जमा होने लगा। जिसके चलते कालोनी खासकर गली नंबर 7 में गंभीर बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। उनके द्वारा उक्त मामला कई बार प्रशासन के ध्यान में लाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।



















