Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दो गुट भिड़े, दो घायल, पंजाबी युवक ने किए फायर, चार के खिलाफ मामला

0
212

  • सोमवार को दोनों गुट आमने सामने हुए तो माहौल तनावपूर्ण हो गया
  • पहले दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई जो जल्द ही मारपीट में भी बदल गई

Dainik Bhaskar

Jul 29, 2019, 08:06 PM IST

हरोली. हलेड़ा बिलणा गांव में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। जिसने एकाएक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस बीच दो तीन फायर हुए और चाकू भी चले। चाकू लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

घायलों में अमरजीत सिंह और सुचेत सिंह शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, पुलिस ने चार लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें प्रिंस, जसकरण व यशपाल निवासी हलेड़ा बिलणा और राजा निवासी अचलपुर (पंजाब) शामिल हैं।

 

पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। लेेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। जानकारी के मुताबिक हलेड़ा बिलणा के दाे गुट सोमवार को किसी बात को लेकर आमने सामने हो गए।

 

इस दौरान दोनों गुटों में कहासुनी होने लगी, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटना में छुर्रे भी चले, जिसमें अमरजीत सिंह और सुचेत सिंह घायल हो गए। कहा जा रहा है कि दूसरे गुट में से किसी पंजाबी ने दो तीन फायर भी किए।

 

स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। घायल अमरजीत सिंह और सुचेत सिंह का आरोप है कि हमलावरों के कुछ पंजाबी रिश्तेदारों पर गोली भी चलाई। इसके पुलिस ने खाली कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। गोली से फायर किसने किए, इस बात का पुलिस पता लगा रही है।

 

आरोपियों के पकड़ में आने पर ही घटना का खुलासा हो पाएगा। उधर एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया  कि इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोली चलने की बात भी सामने आई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद अागामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

DBApp