चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री।एक यूनीक सोलो एक्ट ड्रामा क्वीन का मंचन चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में किया गया। यह सोलो एक्ट निशा लूथरा के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। निशा लूथरा चंडीगढ़ की एक थियेटर आर्टिस्ट हैं जो कि थियेटर आर्गनाइजेशन द नरेटर्स की को फाउंडर भी हैं। निशा लूथरा ने इस प्ले में सोलो एक्ट किया। इसका आयोजन हरियाणा टूरिज्म के सहयोग से द नरेटर्स द्वारा किया गया। निशा लूथरा ने कहा कि वह मुख्य रूप से एक वकील हैं लेकिन हमेशा थियेटर उनका पैशन रहा। उन्होंने कहा कि इससे वह खुश रहती हैं और जीवन के संतुलन को बरकरार रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि वह थियेटर में अपने एक्टिंग के पैशन के लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस नाटक के मंचन से वह लोगों को एक संदेश देना चाहती हैं कि उनको अपने पैशन को फालो करना चाहिए और जीवन के चैलेंज के बावजूद आगे बढऩा चाहिए। निशा ने इस नाटक में अपने जीवन के छह कैरेक्टरस को दिखाया। उनके यह कैरेक्टर जीवन की यात्रा के दौरान के थे। उन्होंने कई भावनाओं को म्यूजिक के फ्यूजन, डांस और ड्रामा के साथ दिखाया। इस सोलो एक्ट को पूरी तरह से निशा लूथरा ने कोरियोग्राफ किया था। इस नाटक में प्यार, हास्य, पैशन, त्याग और ट्रेजडी का संगम था। इस एक्ट की खासियत थी आइरिश म्यूजिशियन डेजेनान स्मैलेजिक। उन्होंने गिटार के साथ आयरलैंड की आवाज से सोलो एक्ट को खास टच दिया। उन्होंने अपनी मधुर आवाज मे गीत को नाटक में समाहित करके इसको नया अंदाज दिया। इस एक्ट को निशा ने किया और इसको डा. साहिब सिंह ने डायरेक्ट किया। निशा ने कहा कि ड्रामा क्वीन न तो किसी जेंडर पर आधारित है न ही किसी व्यक्ति पर। यह एक आम आदमी और महिला के जीवन के अलग अलग भागो मे घटना वाली घटनाओं का एक आइना है। यह नाटक करीब एक घंटा और पंद्रह मिनट का था। इस नाटक में मेंटल हेल्थ के महत्व को दर्शाया गया जो कि हमेशा परिस्थितियो को सकारात्मक बनाता है। द नरेटर्स के को फाउंडर और प्रोडक्शन हेड दीपक लूथरा ने कहा कि नाटक प्रेरणादायक जुनून के जीवन की गाथा है जो कि प्रेरणादायक है। इस मौके पर एंबेसी आफ आयरलैड चाणक्यपुरी नई दिल्ली के हेड आफ इमीग्रेशन और वीजा सेक्शन इमर डेविस और बैरन आफ मैलोन इन ब्रिटिश हाउस आफ लाड्र्स के लार्ड दलजीत सिंह राणा गेस्ट आफ आनर थे। इस मौके पर केवल धालीवाल ने सेट डिजाइन किया था जबकि राजन अरोड़ा असिस्टेंट डायरेक्टर थे। बैकस्टेज की टीम में निक्क्षा और लखविंदर सिंह लाजिस्टिक मनिका और राजिंदर सिंह उपस्थित थे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020


















