Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन मंंगवाएगा बोर्ड, रवि शास्त्री को भी फॉर्म भरना होगा

0
250

  • वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री और सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल समाप्त हो गया था
  • वेस्टइंडीज दौरे को देखते हुए बोर्ड ने 45 दिन के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया
  • वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से 3 सितंबर तक, इसके बाद 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज

Dainik Bhaskar

Jul 16, 2019, 09:53 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के मुख्य कोच और सहयोगी स्टाफ पद के लिए आवेदन बुलाएगा। इसके लिए तारीख का ऐलान जल्द होगा। मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल वर्ल्ड कप के बाद खत्म समाप्त हो चुका है, लेकिन वेस्टइंडीज दौरे को देखते हुए इसे 45 दिन के लिए बढ़ाया गया था। अब शास्त्री को भी फिर से आवेदन करना होगा।

टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से 3 सितंबर तक है। इसके बाद गेंदबाजी कोच भरत अरुण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर का भी कार्यकाल खत्म हो जाएगा। ये सभी फिर से आवेदन कर सकते हैं। दूसरी ओर टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बसु और फीजियो पैट्रिक फरहार्ट वर्ल्ड कप के बाद अपना पद छोड़ चुके हैं। उनकी जगह नए ट्रेनर और फीजियो का भी चयन होना है।

भरत

शास्त्री की कोचिंग में आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी टीम
भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के बाद घरेलू सीरीज में 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले नए कोच और सहयोगी स्टाफ का चयन होने की उम्मीद है। शास्त्री 2017 में अनिल कुंबले की जगह कोच बने थे। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत सकी। इसमें वर्ल्ड कप भी शामिल है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में जरूर कामयाब रही।

टीम मैनेजर पद के लिए भी आवेदन मंगाए जाएंगे: बोर्ड
बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘हमारी वेबसाइट पर एक या दो दिन में इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। सहयोगी स्टाफ के अलावा टीम मैनेजर पद के लिए भी नए सिरे से आवेदन मंगाए जाएंगे।’ तमिलनाडु के पूर्व कप्तान सुनील सुब्रमण्यम को 2017 में टीम मैनेजर बनाया गया था, लेकिन अब उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया गया।

वर्ल्ड कप में हार की समीक्षा करेगा बोर्ड

बीसीसीआई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) टीम के विश्व कप में प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के देश लौटने पर समीक्षा के साथ-साथ इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम के सेलेक्शन को लेकर भी बातचीत होगी। 10 जुलाई को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 240 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया 221 रन पर सिमट गई थी। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली ने एक-एक रन बनाए थे।