Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ के आशीष गजनवी को मिली भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रियकरिणी में जगह

0
418
चंडीगढ़ के आशीष गजनवी को मिली भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रियकरिणी में जगह
चंडीगढ़- चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की राजनीति में हमेशा से सक्रिय रहे आशीष गजनवी को उनके संगठन के प्रति लगातार काम करते देख भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।  बता दे कि आशीष 2011 से युंका की राजनीति में सक्रिय है। आशीष पारिवारिक कांग्रेस पार्टी से सम्बंध रखते है और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के पुत्र मनीष बंसल के करीबी माने जाते है। आशीष 2012 में युवा कांग्रेस के निर्वाचित बूथ अध्यक्ष रहे। उसके बाद वे गांव दड़वा से युंका ब्लॉक अध्यक्ष रहे, 2016 में वे युंका के प्रदेश सचिव रहे और 2017 से 2021 तक लगातार निर्वाचित प्रदेश महासचिव के साथ तीनों जिलों के प्रभारी रहे। इसी दौरान उनको जिला ग्रामीण का कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था । इसके साथ ही 2018 से हरियाणा , मध्यप्रदेश उपचुनाव ,पंजाब विधानसभा चुनावों में काम कर चुके है और वर्तमान में होने वाले हिमाचल की नाहन विधानसभा में बतौर चुनाव तैयारी समिति समन्यवक के रुप मे काम कर रहे है। उन्होंने इस अहम जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार बंसल , युंका राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और विशेष तौर पर मनीष बंसल का आभार व्यक्त किया।