गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फार वूमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नेत्रदान जागरूकता अभियान।
चंडीगढ़। गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फार वूमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ के कम्प्यूटर विज्ञान और एन॰एस॰एस॰ इक़ाई ने सरकारी मेडिकल कॉलेज, सेक्टर-32, चंडीगढ़ और ‘नेत्रा’ फाउंडेशन के सहयोग से ऑनलाइन नेत्रदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘नेत्रा’ फ़ाउंडेशन की संस्थापिका एवं अध्यक्षा शरण्या जैन द्वारा एक लघु वीडियो प्रस्तुति के साथ की गयी। कुमारी शरण्या जैन कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, चंडीगढ़ में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं और उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों की बेहतरी और उत्थान के लिए एक ग़ैर-लाभकारी संगठन ‘नेत्रा’ फ़ाउंडेशन की शुरुआत की है।
श्री लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई तथा छात्राओं को नेत्रदान करने का वचन पत्र भरकर, भारत से कॉर्नियल ब्लायंड्नेस के उन्मूलन में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर श्री सुदेश कुमार आर्य, प्रोफ़ेसर और आई बैंक के प्रमुख व कॉर्निया और अपवर्तक सर्जरी के प्रमुख, जी॰एम॰सी॰एच॰ सेक्टर-32, चंडीगढ़, ने नेत्रदान के बारे में तथ्य और मिथक प्रस्तुत किए और छात्राओं से नेत्रदान प्रतिज्ञा पर हस्ताक्षर करने की अपील की। इन्स्टिटूट फ़ोर द ब्लाइंड, सेक्टर-26, के प्राचार्य डॉ. जे॰एस॰जयारा ने भी छात्राओं को आगे आने और इस नेक काम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या डॉ. जतिंदर कौर ने कार्यक्रम आयोजित करने और छात्राओं को इस नेक काम के बारे में जागरूक करने के लिए कम्प्यूटर विभाग और कॉलेज की एन॰एस॰एस॰ इकाई के प्रयासों की सराहना की।
सहयोग… हेमंत चौहान


















