Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने यमुनानगर में यमुना नदी के तट पर हुए भूमि कटाव का जायजा लिया

0
113

केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने यमुनानगर में यमुना नदी के तट पर हुए भूमि कटाव का जायजा लिया

यमुनानगर में भूमि कटाव क्षेत्रों का दौरा, प्रभावितों को मिलेगी विशेष मदद : वी. सोमन्ना

यमुनानगर, 12 सितम्बर: केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने आज यमुनानगर जिले के लापरा, टापू कमालपुर और उन्हेडी गांवों का दौरा कर यमुना नदी के तट पर हुए भूमि कटाव का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी तटबंधों को और मजबूत किया जाए ताकि भूमि कटाव रोका जा सके।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ग्रामीणों और किसानों को आश्वस्त किया कि भारी वर्षा से हुए नुकसान की सरकार विशेष भरपाई करेगी और प्रभावित परिवारों को समय पर राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं और केंद्र व राज्य सरकार मिलकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।

वी. सोमन्ना ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण हेतु बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत, स्कूलों का पुनर्निर्माण और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सहायता शामिल है। उन्होंने कहा कि किसानों को देश का अन्नदाता मानते हुए सरकार संकट की घड़ी में हर संभव आर्थिक मदद करेगी।

इस मौके पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रभावित किसान या नागरिक को राहत से वंचित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने फसल और मकानों के नुकसान की भरपाई के लिए स्पष्ट मानक तय कर दिए हैं और राज्य सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता, मेयर सुमन बहमनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एसडीएम विश्वनाथ, जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल, कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।