कामकाजी महिला आवास में रहने के लिए महिलाएं जल्दी प्रवेश पाएं
-सिविल लाइस में सभी सुविधाओं से सुसज्जित है महिला आवास
गुरुग्राम। शहर के वीआईपी क्षेत्र में बने कामकाजी महिला आवास में रहने की इच्छुक महिलाएं बिना देरी के महिला आवास में अपना पंजीकरण कराएं। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर यहां पंजीकरण किया जा रहा है। रेनोवेशन के बाद यहां रहने के लिए रेगुलर महिलाएं पहुंच रही हैं।
कामकाजी महिला आवास की वार्डन कविता सरकार के मुताबिक रेडक्रॉस द्वारा एक एजेंसी के माध्यम से संचालित किया जा रहा कामकाजी महिला आवास का रेनोवेशन कर दिया गया है। यहां रहने के लिए पॉल्यूशन फ्री वातावरण, हरियाली, बड़े पेड़, सुसज्जित, सुव्यवस्थित पार्क, बेहद ही सुरक्षित यह जगह है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे-48 पर राजीव चौक के नजदीक कामकाजी महिला आवासों की मांग बढ़ रही है। दूसरे शहरों, गांवों, कस्बों से आकर यहां महिलाएं नौकरी कर रही हैं। हर माता-पिता अपनी बेटियां, अपनी बहुओं को सुरक्षित स्थान पर रहने के अवसर तलाशता है। ऐसे में सिविल लाइन क्षेत्र में बना कामकाजी महिला आवास सभी की जरूरतों को पूरा करता है। यहां अच्छा खाना, 24 घंटे बिजली सप्लाई और 24 घंटे वाई-फाई की सुविधा है। सुरक्षा भी यहां पर बेहतर है।
उन्होंने बताया कि कमरे में किचन की भी सुविधा है। अगर कोई मैस से खाना लेना चाहे तो नॉन एसी कमरा साढे छह हजार प्रति बेड खाने के साथ है। एक कमरे में दो महिलाएं रह सकती हैं। इसके अलावा कपड़े धोने के लिए कॉमन वाशिंग व कॉमन फ्रीज की सुविधा भी दी गई है। कमरों में बेड, गद्दे, पर्दे, कूलर, एसी लगाए गए हंै, ताकि यहां प्रवेश लेने के साथ ही उन्हें तुरंत शिफ्ट करने में आसानी हो।




















