Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कवितावली अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान समारोह- 2025

0
112

कवितावली अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान समारोह- 2025

अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक पत्रिका कवितावली का वार्षिक सम्मान समारोह हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत पंजाब कला भवन, चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। यह समारोह ग्रेट ब्रिटेन से पधारे कवितावली के मुख्य संपादक माननीय श्री सुरेश पुष्पाकर जी के सान्निध्य में बहुत ही सुचारू एवं अनुकरणीय ढंग से आयोजित किया गया। प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री सुश्री खुशबू कोचर ग्रेवाल मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं।

उत्कृष्ट मंच संचालन डॉ. विजय कपूर ने किया। समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित, कवितावली पत्रिका अक्तूबर अंक के अनावरण व श्री सोमेश गुप्त के भक्ति गीत की प्रस्तुति पर हाल तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शिखा दरबारी व आयोजक मंडल के सदस्य डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी, सुश्री इनु शर्मा, डॉ. संतोष गर्ग, प्रो. अलका कांसरा, सुश्री तरुणा पुंडीर, श्री गणेश दत्त बजाज उपस्थित रहे।

इसी के साथ ही कवितावली अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। सबसे पहले वर्ष 2024- 25 कवितावली पत्रिका में प्रकाशित फगवाड़ा जालंधर के रचनाकार डॉक्टर जवाहर धीर को सर्वश्रेष्ठ लघु कथा पर विश्व हिंदी साहित्य साधना विभूषण पुरस्कार, दिल्ली के डॉ पवन कुमार जैन को सर्वश्रेष्ठ कविता पर विश्व काव्य साधना रत्नम् पुरस्कार, दिल्ली के साहिल सिंह को सर्वश्रेष्ठ ग़ज़ल पर वसुधा साहित्य शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया।

समाज के अति विशिष्ठ व्यक्तित्वों में से श्री राजेश बेनीवाल एवं श्री विजय सौदाई को साहित्य जगत में अभूतपूर्व योगदान हेतु को साहित्य विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ. परमजीत सिंह को न्याय विद्या शिखर सम्मान, संगीत गायन के क्षेत्र में आसाम से सुश्री मोनिशा बोरदोलोई को संगीत सुधाकर सम्मान, चंडीगढ़ से प्रो. बृजेश आहूजा को संगीत शिरोमणि सम्मान, श्री सोमेश गुप्ता को संगीत रत्न सम्मान, सुश्री रेवा बलवीर को संगीत विद्या शिखर सम्मान, श्री कुमार सामंत को स्वर विभूषण, सुश्री नैन्सी को स्वरमणि अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

दिल्ली से सुश्री गीता मंजरी मिश्र, मोहाली से सतिंद्र गिल, लखनऊ से डॉ राजेंद्र परदेसी, फरीदाबाद से सुश्री निधि मलिक व महाराष्ट्र से सुश्री मंजूषा राजाभोज सभी को विश्व हिंदी साहित्य साधना विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

सुप्रसिद्ध कलाकार श्री कमल अरोड़ा जी, ग्रेट ब्रिटेन से कलाकार डॉ. सुरेश पुष्पाकर, प्रयागराज से डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी, चंडीगढ़ से डॉक्टर विजय कपूर, दिल्ली से निर्लेप होरा, तरुणा पुंडीर, पांवटा साहिब से ईनू शर्मा, नॉयडा से श्री दुर्गेश प्रयागी, जापान से प्रो.सुदेश मोदगिल, अमेरिका से सुषमा मल्होत्रा, चंडीगढ़ से प्रो.अलका कांसरा, पंचकूला से डॉ. संतोष गर्ग व श्री गणेश दत्त बजाज, सभी रचनाकारों को वसुधा साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।

इसी के साथ ही पानीपत से सुधा बत्रा, चंडीगढ़ से सरदार सुरजीत सिंह धीर, डॉ निर्मल सूद व डॉ रेखा मित्तल, मोहाली से अमृत भूषण सोनी व डॉ निशा भार्गव को साहित्य सौरभ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

श्री ऋषि पराशर को प्रतिभा प्रोत्साहन अलंकरण एवं विशेष सहयोग के लिए सुश्री मुस्कान सहगल व श्री नीरज तंवर को नवोदित साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. सुरेश पुष्पाकर द्वारा अति विशिष्ठ अतिथि डॉ. शिखा दरबारी को साहित्य भूषण सम्मान से व मुख्य अतिथि सुश्री खुशबू कोछड़ ग्रेवाल को स्वर साहित्य गौरव श्री सम्मान से सम्मानित करते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

-डॉ. संतोष गर्ग
मीडिया प्रभारी
कवितावली