Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आरआईसीएम चंडीगढ़ ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

0
169

आरआईसीएम चंडीगढ़ ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

चंडीगढ़, 23 सितंबर: भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय सहकारी प्रबन्ध संस्थान, सैक्टर-32सी, चण्डीगढ़ के समस्त कर्मचारियों एवं संस्थान में संचालित किये जा रहे विभिन्न पाठयक्रमों में अध्ययनरत छात्रों द्वारा दिनांक 23.09.2025 को एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया । इस अभियान का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया । उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों, छात्रों एवं अन्य प्रतिभागियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में संबोधित करते हुए सभी को नियमित रूप से अपने कार्यस्थल, शैक्षणिक परिसर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने की प्रेरणा दी ।

इस अभियान के अंतर्गत संस्थान के परिसर के साथ-साथ सैक्टर -32 स्थित सावर्जनिक पार्क में भी सफाई की गई । कर्मचारियों और छात्रों ने मिलकर कचरा एकत्रित किया । कूड़ेदानों की सफाई की गई तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए जागरूकता फैलाने वाली तख्तिया भी लगाई । यह पहल जन भागीदारी से जन आंदोलन की भावना को साकार करती है जो स्वच्छ भारत मिशन के मूल उदेश्यों में से एक है ।

इस अभियान के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली । संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करता रहेगा ।