Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रामचन्द्र के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया

0
353

नई दिल्ली 27 फरवरी ,बीते मंगलवार 22 फरवरी को मोती नगर विधानसभा के विधायक श्री शिवचरण गोयल जी ने मोती नगर विधानसभा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ 28 फ़रवरी को होने वाले बवाना विधानसभा के वार्ड रोहिणी सी के निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रामचन्द्र के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया जिसमें आप ट्रेड विंग के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सन्दीप भारद्वाज अपने साथियों के साथ विधायक शिवचरण गोयल के साथ रहे।इसीके के साथ वीरवार 24 फरवरी को शालीमार बाग नार्थ सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता मिश्रा के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रोड शो का कार्यक्रम रखा गया जिसमें आम आदमी पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुये।केजरीवाल के रोड शो में शालीमार बाग के स्थानीय निवासी भारी संख्या में सम्मिलित हुए।जननायक अरविंद केजरीवाल ने जनसमूह को निगम के उपचुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।विधायक शिवचरण गोयल के नेतृत्व में मोतीनगर के अनेकों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मिलित हुए।सन्दीप भारद्वाज ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली की जनता के लिये विकास के इतने कार्य हुये हैं,जिसके कारण दिल्ली की जनता उन्हें दिलोजान से चाहती है।और दिल्ली के एम. सी.डी.प्रभारी भाई दुर्गेश पाठक बी.जे.पी.की एम सी डी की विफलताओं को जनता के बीच हररोज़ पर्दाफ़ाश कर रहे हैं।दिल्ली की जनता इस बार दिल्ली नगर निगम की बागडोर भी आम आदमी पार्टी को देने का मन बना चुकी है।दिल्ली की पांच सीटों में होने वाले उपचुनावों के नतीजे इस बात का उदाहरण साबित होंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रामचन्द्र के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया