– शिक्षार्थी को हमेशा अपने अध्यापक का सदैव सम्मान करना चाहिए : हरदीप सिंह बुटेरला
चंडीगढ़, 5 सितंबर ( ): अध्यापक सिर्फ एक कित्ते का नाम ही नहीं है बल्कि अध्यापक खुद में एक परोप्कारी संस्था है। प्रत्येक शिक्षार्थी को अपने अध्यापक का मान सम्मान करना चाहिए क्योंकि अध्यापक तथा उसके द्वारा दिये गये ज्ञान के प्रकाश सदका ही एक सभ्यक समाज बना। शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ युनिट के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने ये विचार आज अध्यापक दिवस मौके गांव मनीमाजरा के मोहल्ला चूड़ीयां वाला में अध्यापक सम्मान संबंधी करवाये गये एक स्मारोह को संबोधन करते हुए व्यक्त किये।
शिरोमणि अकाली दल के वार्ड नंबर 5 के अध्यक्ष अमर सिंह तथा जोन अध्यक्ष अवतार सिंह द्वारा करवाये गये इस स्मारोह को संबोधन करते हुए अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने बताया कि देश के महान शिक्षा शास्त्री तथा पूर्व राष्ट्रपति सर्वेपल्ली डा. राधाकृषनन जी के जन्म दिन को अध्यापक दिवस के रूप में मनाया जाता है जिन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को अध्यापक दिवस मना मर उन्हें याद किया जाता है। आदरणीय हस्तियों के दिवस मना कर उन्हें याद करना एक अच्छा कदम है जिस के साथ अच्छे संस्कार बने रहते हैं।
स्मारोह में हरदीप सिंह बुटेरला द्वारा चार अध्यापकों सुनील राणी, संजीव कुमार, नरेश कुमार, मीनाक्षी का सम्मान किया गया तथा उनके द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ बढिय़ा नागरिक बनाने के लिए दिये जा रहे संस्कारों की सराहना भी की गई तथा सभी को अध्यापक दिवस की बधाई दी गई। स्मारोह में बच्चों को स्टेशनरी भी बांटी गई।
इस मौके शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, गुरदीप सिंह ढिल्लों, ओम प्रकाश काका, निर्भय सिंह,विनोद नागपाल तथा राहुल ने भी समूचे अध्यापक वर्ग द्वारा समाज सुधार में दिये जा रहे योगदान की सराहना की।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020


















