Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कांग्रेस ने नेहरू के सपनों का आधुनिक भारत बनाने में सहयोग करने की अपील की

0
174

कांग्रेस ने नेहरू के सपनों का आधुनिक भारत बनाने में सहयोग करने की अपील की

प्रैस नोट
14.11.2025

चंडीगढ़ कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 136वीं जयन्ती यहां कांग्रेस भवन सैक्टर 35 में बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाई। दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें खूबसूरत शहर चण्डीगढ की संकल्पना करने और अपने सपनों के इस शहर का निर्माण कर इसे देशभर में शहरी बुनियादी ढाँचे के एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने के लिए उनका कृतज्ञता पूर्वक स्मरण किया।

इस अवसर पर बोलते हुए, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि वह पनबिजली परियोजनाओं, एम्ज़, पीजीआइ जैसे अस्पतालों और बड़े बड़े विश्वविद्यालयों और उद्योगों को आधुनिक भारत के मन्दिर मानते थे। लक्की ने कहा कि नेहरू को देश भर में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के विकास का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर नेहरू की देशहितैषी योजनाओं को उलटने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार अपने कुछ धनी मित्रों को असंवैधानिक तरीको से लाभ पहुँचाने के लिए अमूल्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बेच रही है।

पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने एक स्वायत्त और स्वतंत्र भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना करने एवं लिंग, धर्म, जाति या आर्थिक स्थिति पर आधारित किसी भेदभाव के बिना एक व्यक्ति – एक वोट का अधिकार प्रदान करने के लिए प्रथम प्रधानमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने नेहरू द्वारा बनाई गई सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता और स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया है और जैसा कि विभिन्न राज्यों में हुए हालिया चुनावों से पता चलता है, मतदाताओं का एक व्यक्ति-एक वोट का अधिकार भी अब खतरे में है। उन्होंने वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि नेहरू द्वारा पोषित भारत के लोकतंत्र को आज गम्भीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।

चंडीगढ़ कांग्रेस ने शहर के निवासियों से पंडित नेहरू विचारों का समर्थन करने और उनके सपनों के आधुनिक भारत के निर्माण के लिए प्रयास करने की अपील की।

राजीव शर्मा
महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता
चण्डीगढ कांग्रेस