Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय ‘कमलम्’ में पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन

0
219

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय ‘कमलम्’ में पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन

चंडीगढ़, 23 जून 2025:
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ की ओर से प्रदेश मुख्यालय ‘कमलम्’ में एक पुष्पांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान एवं उनके बलिदान को स्मरण करना था। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके विचारों, देश की एकता के लिए किए गए संघर्ष और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर को भारत से पूरी तरह जोड़ने हेतु चलाए गए आंदोलन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान आज भी देश को दिशा देने वाला है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं पार्टी के उपाध्यक्ष शक्तिप्रकाश देबशाली ने कहा,
“डॉ. मुखर्जी ने ‘एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर राष्ट्र की एकता के लिए जो आंदोलन किया, वह आज भी हर राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा है। हम सबको उनके जीवन से सीख लेकर राष्ट्र सेवा में जुटना चाहिए।”

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।