Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आपका शहर कितना जीवंत है- नागरिक खुद सरकार को बताएं-सुधीर सिंगला

0
223

आपका शहर कितना जीवंत है- नागरिक खुद सरकार को बताएं-सुधीर सिंगला
– केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा ईज ऑफ लिविंग-2022 के तहत किया जा रहा है सिटीजन प्रसेप्शन सर्वे
– गुरूग्राम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी नगर निगम के चीफ टाऊन प्लानर सतीश पाराशर ने गुरूग्राम के विधायक सहित गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सिटीजन प्रसेप्शन सर्वे की दी जानकारी

गुरूग्राम, 2 दिसम्बर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत गुरूग्राम सहित देश के 264 शहरों का सिटीजन प्रसेप्शन सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों को यह मौका दिया गया है कि वे अपने शहर की जीवनशैली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रहन-सहन, स्वच्छता आदि के बारे में सरकार को खुद बताएं।

उक्त बात गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने शुक्रवार को जारी एक वीडियो संदेश में नागरिकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक सिटीजन प्रसेप्शन सर्र्वे में भागीदारी करके अपने शहर के बारे में सरकार को अवगत करवाएं। यह सर्वे ऑनलाईन माध्यम से किया जा रहा है। भागीदारी के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करके या ऑनलाईन लिंक www.eol2022.org पर क्लिक करके कुछ सवालों के उत्तर देने हैं। गुरूग्राम का यूएलबी कोड 800429 है, जिसके द्वारा अपने शहर की जीवनशैली से सरकार को अवगत करवाकर देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करनी है। ऐसा करके हम अपने शहर को बेहतर रैंकिंग दिलाने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ईज ऑफ लिविंग-2022 के तहत गुरूग्राम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी नगर निगम गुरूग्राम के चीफ टाऊन प्लानर सतीश पाराशर अपनी टीम के साथ विधायक कार्यालय सहित गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में गए। उन्होंने नागरिकों को सिटीजन प्रसेप्शन सर्वे के बारे में जानकारी दी तथा भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इसके अलावा, डीपीएस कॉलेज, डीपीएसजी सुशांत लोक, रेयान इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर-31 में पहुंचकर शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ को सिटीजन प्रसेप्शन सर्वे में भागीदारी करने का आह्वान किया। टीम में प्लानिंग असिस्टैंट रोहित जोशी व प्रोग्राम कोर्डिनेटर कुलदीप सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
0 0 0