Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जयदेव चंडीगढ़ गांधी स्मारक निधि भवन के निदेशक नियुक्त

0
245

जयदेव चंडीगढ़ गांधी स्मारक निधि भवन के निदेशक नियुक्त
चंडीगढ़ । जयदेव को चंडीगढ़ गांधी स्मारक निधि,(पंजाब,हरियाणा,हिमाचल,पट्टी कल्याणा,पानीपत) सेक्टर 16 का निदेशक नियुक्त किया गया है। जयदेव खादी ग्रामोद्योग आयोग,भारत सरकार के निदेशक रह चुके हैं। उन्हें देवराज त्यागी के स्थान पर निदेशक नियुक्त किया गया है। ये पद 31 जनवरी से खाली था। जयदेव ने अपना केरियर गांधी और खादी विचार धारा के अंतर्गत पानीपत में में प्रशिक्षण से प्रारंभ किया। जयदेव विभिन्न खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के विभिन्न पदों पर कार्यरत के बाद सेवानिवृत्त हुए। यहां ये उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ गांधी स्मारक निधि पंजाब,हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश की शाखा है,जिसका संचालन पट्टी कल्याणा,पानीपत के अंतर्गत है।
ये जानकारी गांधी स्मारक निधि के सचिव आनंद कुमार शरण ने दी। उन्होंने बताया ये नियुक्ति संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह की मंजूरी से की गई है।