कालका 05 जून: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा रविवार को पिंजौर में भाजपा के प्रत्याशियों के कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा, कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा, चेयरमैन पद के उम्मीदवार कृष्ण लाल लांबा, भाजपा के जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, पिंजौर मंडल अध्यक्ष नराता राम, पिंजौर मंडल महामंत्री हरीश मोंगा, भाजपा विस्तारक शशि दुरेजा समेत अन्य नेता उपस्थित रहे। ज्ञान चंद गुप्ता पहले पिंजौर के चौणा चौक पहुंचे जहां पर उन्होंने वार्ड नंबर 12 से पार्षद पद के उम्मीदवार चिंतन वर्मा के कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष द्वारा डीएलएफ में वार्ड नंबर 15 से पार्षद पद के उम्मीदवार करणवीर सिंह के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चौमुखी विकास किया जा रहा है उन्होंने लोगों से भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देकर उन्हें सफल बनाने की अपील भी की। वहीं रविवार को वार्ड नंबर 7 से पार्षद पद के लिए भाजपा पार्टी उम्मीदवार संजीव कौशल के कार्यालय का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर उनके साथ कृष्ण लाल लांबा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर लतिका शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार व भाजपा द्वारा पिंजौर कालका में बहुत कार्य किए गए हैं। पार्टी द्वारा आप सबके बीच के लोगों को ही प्रत्याशी बना मैदान में उतारा गया है। उन्होंने लोगों से प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर सफल बनाने की अपील भी की।
Home
Chandigarh Tricity हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा रविवार को पिंजौर में भाजपा के...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020