Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मुख्यमंत्री द्वारा पंचकूला में 325 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने तथा 588 करोड रुपए की योजनाएं मंजूर करने के लिए सहृदय धन्यवाद: ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा

0
107

मुख्यमंत्री द्वारा पंचकूला में 325 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने तथा 588 करोड रुपए की योजनाएं मंजूर करने के लिए सहृदय धन्यवाद: ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा

जन विकास रैली में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में पहुँचने पर कार्यकर्ताओं एवं पंचकूला वासियों का आभार : ज़िला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा

पंचकूला 12 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला के पदाधिकारियों की विशेष बैठक आज जिलाध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विशेष तौर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं जिला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने पार्टी की और से हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी द्वारा पंचकूला में 325 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने तथा 588 करोड रुपए की योजनाएं मंजूर करने के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया। जिला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा ने कहा पंचकूला व कालका विधानसभा को विकास के पथ पर और भी आगे ले जाने एवं चौमुखी विकास की गति को ऐसे ही बरकरार रखने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ज़िला पंचकूला को दी गई करोड़ों रुपया की सौग़ातें मील का पत्थर साबित होंगी। जन विकास रैली की आपार सफलता एवं पंचकूला जिला को मिली करोड़ों रुपया की सौग़ात के लिए रैली के संयोजक हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता को भी बधाई दी गई।

जन विकास रैली में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में पहुँचने पर कार्यकर्ताओं एवं पंचकूला वासियों का आभार जताया
जिला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक में जन विकास रैली के सफल आयोजन के लिए तथा रैली में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में पहुँचने पर कार्यकर्ताओं एवं पंचकूला वासियों का आभार जताया गया। डॉक्टर संजय शर्मा ने कहा जन विकास रैली के आयोजन में जुड़े सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। वहीं रैली में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में जोश और उत्साह के साथ शामिल होने के लिए सभी पंचकूला जिलावासियों का हम भाजपा पंचकूला की ओर से हृदय से धन्यवाद करते हैं ।बैठक में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं का भी रैली की कवरेज के लिए भी धन्यवाद कर आभार जताया गया।

नगर परिषद चुनाव को लेकर भी बैठक में रणनीतिक चर्चा की गई

डॉक्टर संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला पंचकूला की कालका विधानसभा में आगामी दिनों में होने वाले नगर परिषद चुनाव को लेकर भी बैठक में रणनीतिक चर्चा की गई। नगर परिषद चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारियाँ भी सौंपी गई। डॉक्टर संजय शर्मा ने कहा कि चुनाव की तारीख़ की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को उन्हें दी गयी ज़िम्मेदारी के अनुसार अपने अपने क्षेत्र में जाकर कार्य करने के लिए कहा गया है। डॉक्टर संजय ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा ज़िले को दी गई करोड़ों रुपया की विकास परियोजनाओं एवं जिला में हो रहे चहुंमुखी विकास का असर चुनावों में ज़रूर देखने को मिलेगा। आज इस अवसर पर जिला महामंत्री वरिंदर राणा, परमजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, सतपाल गुप्ता, सचिव रजिंदर नोनीवाल, कनक रेखा, राम रतन शर्मा व इंद्रकुमार
के साथ ज़िला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग उपस्थित रहे।