नई दिल्ली,मोतीनगर विधानसभा में विधायक शिवचरण गोयल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अलग अलग मंडल में जाकर कर सदस्यता कैम्प लगाकर आम जनता को आम आदमी पार्टी का सदस्य बन रहे हैं।आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय जी ने दिसम्बर महीने में पूरी दिल्ली में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसको पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता घर -घर जा रहे हैं।हमारे सनवांदाता को आम आदमी पार्टी के आप ट्रेड विंग के प्रदेश सचिव सन्दीप भारद्वाज ने बताया कि रमेश नगर वार्ड 101 में रोजाना अलग अलग स्थान निर्धारित करके सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें क्षेत्र की जनता आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही है इसके लिए पार्टी की तरफ से एक नम्बर जारी किया गया है।8882828282 नम्बर पर मिस्ड कॉल करके आम लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं,नम्बर डॉयल करने के बाद मोबाइल पर पार्टी की तरफ से टेक्स्ट मैसेज आता है।मैसेज में कोड नम्बर को आप पार्टी की एप्प में भरने पर फोटो का ऑप्शन आता है और सदस्य रजिस्टर्ड होने पर तुरन्त आप पार्टी का सदस्यता प्रमाण पत्र जारी हो जाता है।सन्दीप भारद्वाज ने बताया कि सदस्यता अभियान के द्वारा जनता से सीधा संपर्क हो रहा है और दिल्ली की जनता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों से से संतुष्ट है और आने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों में MCD की बागडोर भी अरविंद केजरीवाल जी के हाथों में देना चाहती है।जनता का रुझान बता रहा है कि अप्रैल 2022 के निगम चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।भाजपा के निगम पार्षदों ने लगातार जनता की अनदेखी की है व MCD को भ्र्ष्टाचार का अड्डा बन दिया है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020