Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ओमप्रकाश प्रजापति को मिला ”दक्ष प्रजापति गर्व सम्मान”

0
369

ओमप्रकाश प्रजापति को मिला ”दक्ष प्रजापति गर्व सम्मान”
————————————————————————

मध्य प्रदेश। धर्म की नगरी मध्यप्रदेश के मनासा में साहित्य, संगीत, कला, पत्रकारिता में अभिरुचि रखने वाले प्रजापति समाज के चिन्तक, अनेक पुस्तक रचयिता, मां सरस्वती के आभूषण, मनासा की पहचान आदरणीय श्री दादू जी प्रजापति के 59 वे जन्मोत्सव एवं श्री दादू जी प्रजापति द्वारा रचित पुस्तक ”प्रजापति माहात्म्य” के भव्य लोकार्पण के अवसर पर ट्रू मीडिया समूह के संस्थापक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति को मनासा की धरती पर दादू जी प्रजापति द्वारा साहित्य, कला, संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए ”दक्ष प्रजापति गर्व सम्मान” से अलंकृत किया गया। इस मौके पर श्री गोविंद सोनी, श्री रतन लाल प्रजापति, श्री अशोक टेहलानी, श्री आनंद प्रजापति, श्री निर्देश प्रजापति, श्री वेद प्रजापति, श्री प्रभु प्रजापति, सीता बहन प्रवक्ता, दादू जी प्रजापति, श्री सुमित प्रजापति, श्री गणेश, श्री कमलेश, श्री भैरू दादा, श्री राजेश प्रजापति, श्री अशोक प्रजापति, श्री वीरेन्द्र प्रजापति समेत मनासा एवं मनासा के आसपास के अनेक क्षेत्र से सैकड़ो लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मंच सञ्चालन बड़े ही मनमोहक अंदाज में श्री गणेश एवं श्री कमलेश ने किया।