Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पंजीकरण कैंपों का आयोजन

0
222

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पंजीकरण कैंपों का आयोजन
– पंजीकरण के लिए 17 अगस्त से 20 अगस्त तक अंसल एसेंसिया सैक्टर-67 तथा डीएलएफ होम्स अलमेडा सैक्टर-73 में किया जा रहा है विशेष कैंपों का आयोजन

गुरूग्राम, 16 अगस्त। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत दो स्थानों पर पंजीकरण कैंपों का आयोजन आज से 20 अगस्त तक किया जाएगा। योजना के तहत आवेदक का नाम भारत सरकार द्वारा मंजूर अफोर्डेबल हाऊसिंग पॉलिसी के तहत तैयार की गई डीपीआर की लाथार्थी सूची में होना अनिवार्य है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम गुरूग्राम के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिशनर डा. विजयपाल यादव ने बताया कि हाऊसिंग बोर्ड हरियाणा तथा नगर निगम गुरूग्राम द्वारा पंजीकरण के लिए 17 से 20 अगस्त तक सैक्टर-67 स्थित अंसल एजेंसिया तथा सैक्टर-73 स्थित डीएलएफ होम्स अलमेडा में विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत गुरूग्राम के सैक्टर-67, 73, 84 तथा 85 में 25.5 वर्ग मीटर कारपेट एरिया के निर्मित मकान पाने का सुनहरी मौका पात्र व्यक्तियों को दिया गया है। इस योजना के तहत आवेदक का नाम भारत सरकार द्वारा मंजूर अफोर्डेबल हाऊसिंग पॉलिसी-प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) डीपीआर की लाभार्थी सूची में होना अनिवार्य है। पंजीकरण कैंप में लाभार्थी को आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा निवास सत्यापन प्रमाण-पत्र लाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाले फ्लैट की अनुमानित लागत 7 लाख रूपए है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत इसमें 2.50 लाख रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। इस प्रकार लाभार्थी को यह फ्लैट मात्र 4.50 लाख रूपए में मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण शुल्क 70 हजार रूपए होगा।
0 0 0