
चण्डीगढ़ : 13वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सेक्टर 43, चण्डीगढ़ एवं वन विभाग चण्डीगढ़ द्वारा सेक्टर 56, चण्डीगढ़ में वृक्षारोपण किया गया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम वन विभाग व के०रि०पु० बल द्वारा चलाये जा रहे वनमहोत्सव अभियान का हिस्सा था जिसमें 800 पौधे लगाये गये जिसमें आम, शीषम, जामुन और आँवला के पेड प्रमुख थे। इस मौके पर चण्डीगढ़ वन विभाग की ओर से देवेंद्र दलाई (आईएफएस) मुख्य वन विभाग अधिकारी, डॉ. अब्दुल क्युम (आईएफएस) उप वनविभाग अधिकारी, देवेन्द्र चौहान रेंज अधिकारी व प्रवीन कुमार, जतिन्दर सिंह एवं के०रि०पु०बल की ओर से जसविन्दर सिंह ( दि० कमा० अधि०), श्रीमती नीलम कनीनवाल ( उप कमाण्डेंट ) एव इन्सपेक्टर अमरीक सिंह, अशोक कुमार भारती व अन्य कार्मिक व जवान उपस्थित रहे तथा एल० ओ० एएसआई अश्वनी कुमार के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। साथ ही 13वीं वाहिनी के०रि०पु०बल की मानवता सेवा मुहिम के अर्तगत अधिकरियों एंव जवानों ने इस कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनता में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















