Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रेडक्रास सोसायटी निशुल्क उपलब्ध कराएगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर – डी आर शर्मा

0
248
रेडक्रास सोसायटी निशुल्क उपलब्ध कराएगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर – डी आर शर्मा
-प्रदेश में 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक स्थापित करने की योजना पर काम
गुरुग्रामः 16 जुलाई
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन को लेकर मची हाहाकार के बाद अब स्वास्थ्य विभाग संभावित तीसरी तरह की तैयारियों में जुटा है। रेडक्रास सोसायटी भी अपने स्तर पर तैयारी कर रही है। सोसायटी की ओर से ऑक्सीजन को लेकर काम किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के हर जिले में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक स्थापित किए जाएंगे।
रेडक्रास सोसायटी की ओर से हरियाणा में 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक स्थापित करके महामारी के समय में मरीजों को ऑक्सीजन दी जा सकेगी। मरीज के ठीक होने के बाद इस उपकरण को रेडक्रास सोसायटी द्वारा वापस ले लिया जाएगा।
रेडक्रास सोसायटी हरियाणा के महासचिव डीआर शर्मा के मुताबिक इस योजना को लेकर वे जल्द ही राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि सोसायटी की ओर से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से लैस 33 आपातकालीन एम्बुलेंस की मांग भी की गई है। कोरोना की दूसरी लहर में जिन जिलों में ऑक्सीजन को लेकर अधिक मारामारी रही है, वहां पर ज्यादा कंसंट्रेटर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला में 40-40 तथा हिसार में 10 कंसट्रेटर बैंक स्थापित होंगे। इनके अलावा भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में 5-5 आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक बनेंगे। आक्सीजन कंसट्रेटर पांच, आठ और 10 लीटर के होंगे। इन्हें मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इन कंसंट्रेटर के लिए संबंधित जिलों की रेडक्रास सोसायटी में जाकर आवेदन करना होगा। तभी ये उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
जनसेवा को समर्पित है रेडक्रॉस श्याम सुंदर
गुरुग्राम जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी जनसेवा को समर्पित है। सोसायटी द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक बनाने की अच्छी पहल की जा रही है। भविष्य को देखते हुए यह जरूरी भी है। कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन, भोजन, जूस, दवाइयां समेत तमाम तरह की सुविधाएं सोसायटी ने उपलब्ध कराई हैं। सामान्य तौर पर भी रेडक्रास की ओर से जागरुकता अभियान, रक्तदान शिविर, बीमारियों के प्रति जागरूक करने के कार्यक्रम किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी के साथ जुड़कर कोई भी व्यक्ति आजीवन सदस्य बनकर समाजसेवा में आ सकता है। इंसानियत की सेवा बड़ी सेवा है।