नरेश नाज़ जी द्वारा स्थापित महिला काव्य मंच (रजि.) की चंडीगढ़ इकाई ने दिनांक 08/05/2021 शनिवार को स्टरीमयारड द्वारा ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का “मातृ दिवस” पर आयोजन किया। महिला काव्य मंच,पंचकूला की सचिव श्रीमती रेणू अब्बी की अध्यक्षता एवं महिला काव्य मंच चंडीगढ़ ट्राइसिटी की अध्यक्ष श्रीमती राशि श्रीवास्तव के सानिध्य में मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। आज कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलन ,पुष्प अर्पण कर के संगीता शर्मा कुंद्रा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। चंडीगढ़ इकाई की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा ने काव्य गोष्ठी का मंच संचालन किया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता गर्ग ,नीरू मित्तल ‘नीर’,चंद्रकला जैन,आभा मुकेश साहनी, माधुरी शर्मा मधुर, नीरजा शर्मा,मोनिका कटारिया,अनीता गरेजा .दिलप्रीत ‘दीपाली’, हरविंदर भंगु,मोहनी सचदेवा, प्रज्ञा शारदा, सीता श्याम,सरोज चोपड़ा,राशी श्रीवास्तव ,संगीता शर्मा कुंद्रा,रेणू अब्बी और श्री गणेश दत्त जी ने मातृ दिवस पर ममता से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ किया।
अंत में अध्यक्षा श्रीमती रेणू अब्बी जी ने कार्यक्रम की समीक्षा की और सभी प्रतिभागियों के काव्य पाठ की प्रशंसा की।चंडीगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा जी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















