Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गुडगांव के युवा ही भारत के भविष्य: डॉ पुष्पा धनकड

0
310

सत्य प्रताप शर्मा, अजय शर्मा, नरोत्तम वत्स व अभिषेक ठाकुर ने बनाया अस्पताल

गुड़गांव 7 मई 2021:भारत भाग्य विधाता अस्पताल मेन बसई रोड रवि नगर में ऑनलाइन विधिवत उद्घाटन हो गया है। जिसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे आक्सीजन बेड, लैब अनुभवी चिकित्सक व स्टाफ आदि मौजूद हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन व गुड़गांव विधायक सुधीर सिंगला की सहायता से अस्पताल तैयार किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में वार्ड नंबर 13 के पार्षद ब्रह्म यादव थे। जबकि समारोह के अध्यक्षता चिराग वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ पुष्पा धनकड द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाश सिन्हा सीईओ थे। डॉ पुष्पा धनकड ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की बदौलत ही आज हमारा देश सही दिशा में बढ़ रहा है। सामाजिक संस्थाओं ने जो बीड़ा उठाया है कि हम करोना नामक महामारी को खत्म कर देंगे। उसकी आज एक शुरुआत गुड़गांव में देखने को मिली है। जिसमें हमारी युवा पीढ़ी ने आज जो नेतृत्व किया है। वह प्रशंसा योग्य है आज क्राइम फ्री इंडिया के राष्ट्रीय प्रभारी सत्य प्रताप शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अभिषेक, ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी नरोत्तम वत्स ने जो बीड़ा उठाया है। वह तारीफ के लायक है। हमारी सामाजिक संस्था चिराग वेलफेयर फाउंडेशन भारत भाग्य विधाता हॉस्पिटल बनाने में सहायक सिद्ध हुई है और आगे भी हम इस तरह की देश हित में सेवा करते रहेंगे। गुड़गांव में जिस तरह से इस बीमारी ने अपने पैर पसारे थे। उसके हिसाब से एक अस्पताल की आवश्यकता थी ।
ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि सत्य प्रताप शर्मा जैसे नायक की आज गुड़गांव को जरूरत है। आज जो भार युवा साथी ने उठाया है। उसको हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। हमारा परिवार कारपोरेट प्रकोष्ठ सह प्रमुख एवं राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय परशुराम परिषद नरोत्तम वत्स ने कहा कि युवा ही देश को सही गति दे सकते हैं। ऐसा ही जज्बा सत्य प्रताप शर्मा में देखने को मिला है। जिन्होंने कुछ समय में ही एक हस्पताल को बना कर खड़ा कर दिया है। जहां मरीजों की अच्छी सेवा होगी हम ऐसी उम्मीद करते हैं। भारत भाग्य विधाता के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रताप शर्मा ने कहा कि मानव सेवा का यह सपना मेरा पूरा हो गया है । भारत भाग्य विधाता अस्पताल में 35 बेड स्थापित किए गए हैं। जिसको बनाने में सिविल डिफेंस की टीम ने एक अहम महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आकाश सिन्हा ने कहा कि हमें अपने भारत देश के लिए काम आना चाहिए। आज यह ऐसा अवसर है जिसमें अपनी ज्यादा से ज्यादा भागेदारी देश के लिए देनी है। यह राष्ट्रीय आपदा है। इसमें हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। अभिषेक ठाकुर ने कहा कि राजपूत समाज ने सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य किया है। भारत देश की आजादी में हम सभी का बड़ा योगदान रहा है। आज जिस तरह से यह भयानक बीमारी आई है हम सभी मिलकर इस भगाएंगे।

इस अवसर पर टीम प्रबंधक विकास अरोड़ा, डिप्टी मैनेजर पूजा गुप्ता, डॉ प्रियंका झा, डॉ यश फौजदार, डॉ एस पी सिंह, आकाश सिन्हा सीईओ, सुकेश सैनी, जेपी राघव, उद्योगपति अजय यादव कादीपुर, उद्योगपति वीरेंद्र भारद्वाज, उद्योगपति पंकज डुडेजा, उद्योगपति पंकज,नीना कपूर, दिशा कक्कड़, मनीष नासा, मंजू देशवाल, रत्ना जैन, संजीव शर्मा निदेशक एसआरजी मोल्डिंग, अल्पा धनकड़, नंदिनी शर्मा, राष्ट्रपति अवॉर्डी पूर्व इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश भारद्वाज, नीलम, सुशील गौड़ पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी, दीपक कटारिया एडवोकेट, जीतू चौहान ,पूनम सहरावत, मिसेज हरियाणा रितु कटारिया , केवेन्दर् सिंह चेयरमैन एमकेडी इंडस्ट्रीज, डॉ सोना यादव, श्रीपाल शर्मा अध्यक्ष कादीपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, अजय यादव, मनोज झा मलेशिया, नरेश शर्मा एडवोकेट राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शतरंज फेडरेशन ऑफ इंडिया, पंकज, शिवदत्त शर्मा इंडोनेशिया, संजीव चोपड़ा चेयरमैन , दलवीर धनकड़ राष्ट्रीय प्रवक्ता जननायक जनता पार्टी, डॉ सुनीता कटारिया निदेशक जीएनसीसी, फोरवा महासचिव प्रमोद शर्मा, विमला धनकड़, उमेश शर्मा, सुनील शर्मा, चंद्रकांत अनुराग, अमित अरोड़ा, श्री राधा कृष्ण गौशाला संचालिका सविता कटारिया, विपिन गुप्ता, अतर सिंह संधू, सौरव ग्रोवर, सचिन सैनी, आकाश सिंगला, राजेश, अनिरुद्ध, अनुराग गुप्ता, मोहन मित्रा सुधीर भदौरिया आदि ऑनलाइन मौजूद थे।