Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कोरोना महामारी से बचाव का वैक्सिनेशन भी एक उत्तम उपाय है।

0
251

कोरोना महामारी से बचाव का वैक्सिनेशन भी एक उत्तम उपाय है। सभी पात्र व्यक्ति मास्क पहन कर कोरोना से बचाव करते हुए वावक्सिनेशन अवश्य लगवाए। उक्त बयान गुरूग्राम लेबर कोर्ट के एडिशनल सेशन जज अमृत सिंह चालिया ने व्यक्त किये। श्री चालिया आज लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन द्वारा लेबर कोर्ट परिसर में आयोजित वाक्सिनेशन टीकाकरण उत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। टीकाकरण कार्यक्रम हरियाणा की प्रसिद्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली केन्विंन फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। लेबर कोर्ट के जज श्री चालिया ने उपस्थित श्रम न्यायालय के कर्मचारियों और अधिकृत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि बचाव में ही बचाव है, सिनेटाइजर ओर मास्क का प्रयोग करते रहे। अनावश्यक घरों से ना निकले। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाए तो उचित दूरी बना कर रखे। लेबर कोर्ट प्रथम के एडिशनल सेशन जज अमित कुमार शर्मा ने टीकाकरण उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक वाक्सिनेशन करवाए ताकि कोरोना को मात दी जा सके। टीकाकरण उत्सव कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित समाजसेवी व गुड़गांव नर्सिंग होम के डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रकार की वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है, कोई किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट्स नही होता। उन्होंने कहा कि सभी 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति अवश्य वैक्सीन लगवाए। इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए रसोई के मसालों का प्रयोग करे। केन्विंन फाउंडेशन के संस्थापक नवीन गोयल ने बताया कि उनकी संस्था हर रोज शहर में जिला प्रशासन की सहायता से लगभग 2 से 3 वाक्सिनेशन कैम्प अलग अलग स्थानों पर लगा रही है। कार्यकम के आयोजक व लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन, गुरुवार के अध्यक्ष एडवोकेट आर एल शर्मा ने कहा कि हम जिन व्यक्तियों के साथ हर रोज कार्य करते है उनकी सुरक्षा बहुत आवश्यक है। शर्मा ने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण उत्सव अभियान चलाया है, उसी कड़ी में हमने आज श्रम न्यायालय व श्रम विभाग के कर्मचारियो व एसोसिएशन के सदस्यों हेतु वैक्सीन टीकाकरण उत्सव का आयोजन किया है। उपस्थित सभी ने टीकाकरण उत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 50 पात्र लोगो को टीका लगाया गया। कार्यक्रम में लेबर कोर्ट के जज अमृत सिंह चालिया, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर वीके दहिया, केन्विंन फाउंडेशन के संस्थापक नवीन गोयल , लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आर एल शर्मा आदि ने विशेष तौर से टीका लगवाया। इस अवसर पर लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एस के वर्मा, महासचिव अनिल बधवार, सचिव धनेश्वर त्यागी, सह- सचिव मुकेश आज़ाद, कोषाध्यक्ष अत्तर सिंह, इन्दर पाल, महेश थिरियांन, एटक महासचिव अनिल पंवार,एस एन दहिया, दीपक कुमार, सुदेश शर्मा, वीएस यादव, महेश मालव, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एनडी दीक्षित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।